फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   leapord search in jungle

Hapur News: झड़ीना के जंगल में किसानों को दिखा तेंदुआ

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 23 Mar 2023 10:22 PM IST
विज्ञापन
leapord search in jungle
गढ़मुक्तेश्वर। खादर क्षेत्र के गांव झड़ीना में बृहस्पतिवार को खेत पर जा रहे किसानों ने जंगल में तेंदुआ देखा। जिसको देख किसानों में दहशत का माहौल बन गया। सूचना पर वन विभाग टीम ने गश्त की, लेकिन तेंदुआ नजर नहीं आया।
विज्ञापन

ग्रामीण यूनिक त्यागी ने बताया कि बृहस्पतिवार को वह अपने खेत पर जा रहा था। इसी बीच जंगल के रास्ते पर एक जंगली जानवर दिखा। लेकिन जब उसको नजदीक से देखा तो तेंदुआ निकला। जो उसको देख जंगल में चला गया। किसान ने बताया कि तेंदुए के जंगल में होने की सूचना अन्य किसानों को दी। जिससे किसान अपने खेतों में जाने से भय मान रहे हैं। किसानों का कहना है कि पहले भी गांव झड़ीना में तेंदुआ देखा जा चुका है, गत वर्ष गांव में तेंदुए ने एक बकरी को निवाला बनाया था। जिससे गांव के लोगों में दहशत का माहौल रहा था। दूसरे गांवों में भी तेंदुए को कई बार जंगल में घूमते हुए देखा जा चुका है। वनक्षेत्राधिकारी करन सिंह ने बताया कि सेंचुरी क्षेत्र होने के कारण वन्यजीवों का आना कोई नई बात नहीं है। लेकिन उसके बावजूद भी ग्रामीणों की सुरक्षा के मद्देनजर जंगल में गश्त कराई जा रही है। यदि किसी को कोई जंगली जानवर दिखता है, तो तुरंत संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed