फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Lawrence Bishnoi gang shooter Naveen Kasana killed in encounter

UP Encounter: लॉरेंस बिश्नोई का सिर पर हाथ, हाशिम बाबा का साथ... शार्पशूटर नवीन का पुलिस ने ऐसे किया खेल खत्म

Fri, 30 May 2025 07:54 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़/नई दिल्ली/नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़/नई दिल्ली/नोएडा Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 30 May 2025 07:54 AM IST
सार

UP Encounter Naveen Kasana: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और यूपी एसटीएफ, नोएडा यूनिट की संयुक्त टीम से बुधवार रात लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के शार्प शूटर नवीन कसाना को मुठभेड़ में मार गिराया। बदमाश ने इससे पहले पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ फायरिंग की, जवाबी कार्रवाई में वह ढेर हो गया। नवीन कसाना लोनी गाजियाबाद का रहने वाला था।

विज्ञापन
Lawrence Bishnoi gang shooter Naveen Kasana killed in encounter
लॉरेंस बिश्नोई और नवीन कसाना (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और यूपी एसटीएफ, नोएडा यूनिट की संयुक्त टीम ने बुधवार रात लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के शूटर नवीन कसाना को मुठभेड़ में मार गिराया। नवीन पिछले करीब चार सालों से पुलिस के लिए नाक की लड़ाई बना हुआ था। लॉरेंस और उसके करीबी गैंगस्टर हाशिम बाबा के कहने पर वह ताबड़तोड़ वारदातों को अंजाम दे रहा था। 

विज्ञापन

बुधवार रात सटीक सूचना पर स्पेशल सेल ने यूपी एसटीएफ के साथ कोतवाली थाने ने प्रीत विहार में उसको घेरने का प्रयास किया। टीम को देखते ही कसाना ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इसमें एक गोली इंस्पेक्टर पंकज और एक दरोगा अक्षय त्यागी की बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगी। वहीं कसाना की गोली से स्पेशल सेल के एसआई विजेंद्र और यूपी एसटीएफ का सिपाही अंकुर सिंह जख्मी हो गए। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश ढेर हो गया। वारदात के समय नवीन के साथ एक और बदमाश था जो अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधिकारी ने बताया कि नवीन ने सात दिसंबर 2024 को दिल्ली के फर्श बाजार इलाके में बर्तन कारोबारी सुनील जैन की गलत पहचान के बाद गोलियों से भूनकर हत्या कर दी थी। दीपावली के दिन एरिया में चाचा-भतीजे की गोली मारकर हत्या हुई थी। उसमें एक नाबालिग लड़का शामिल था।नवीन कसाना और सचिन उर्फ गोलू को आदेश मिला था कि नाबालिग के पिता की हत्या करना है। 

विज्ञापन

नवीन की छाती और बाजू से पार हो गई थीं तीन गोलियां
यूपी एसटीएफ की नोएडा यूनिट व दिल्ली स्पेशल सेल की टीम के साथ मुठभेड़ में मार गिराए गए लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के शार्प शूटर नवीन कसाना का शव बृहस्पतिवार को परिजनों को सौंप दिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक तीन गोलियां छाती और बाजू के आरपार हो गई थीं। इसी वजह से उसकी मौत हो गई। अभी लॉरेंस बिश्नोई गैंग देश भर में डर फैलाकर व्यापारियों से उगाही कर रहा है। नवीन कुमार भी इसी नेटवर्क का हिस्सा था।

आरोपी पर कुल 21 संगीन मुकदमे दर्ज हैं। इनमें हत्या, हत्या का प्रयास, डकैती, गैंगस्टर एक्ट, आर्म्स एक्ट और मकोका जैसे गंभीर आरोप शामिल हैं। कसाना के खिलाफ दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा, गुरुग्राम और मुजफ्फरनगर सहित कई जिलों में केस दर्ज हैं।

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और यूपी एसटीएफ, नोएडा यूनिट की संयुक्त टीम से बुधवार रात लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के शार्प शूटर नवीन कसाना को मुठभेड़ में मार गिराया। बदमाश ने इससे पहले पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ फायरिंग की, जवाबी कार्रवाई में वह ढेर हो गया। इसके कब्जे बाइक और ऑटोमैटिक पिस्टल बरामद हुई है। नवीन कसाना लोनी गाजियाबाद का रहने वाला था।

पुलिस सूत्रों का दावा है कि नवीन कसाना लॉरेंस बिश्नोई का खास गुर्गा था। उसने गैंगस्टर हाशिम बाबा के साथ मिलकर कई वारदात को अंजाम दिया था। हाशिम बाबा दिल्ली का गैंगस्टर है जो इन दिनों मंडोली जेल में बंद है। शाहदरा जिला के फर्श बाजार इलाके में बर्तन कारोबारी की हत्या व मकोका समेत कई दूसरे मामलों में दिल्ली पुलिस को कसाना की तलाश थी। स्पेशल सेल के अधिकारी फिलहाल मामले पर कुछ भी बोलने के लिए तैयार नहीं हैं। नवीन पर हत्या, हत्या के प्रयास, लूटपाट, डकैती, अपहरण, मकोका समेत करीब 20 से अधिक मामले दिल्ली व यूपी में दर्ज थे।

नवीन के हापुड में होने का मिला था इनपुट
दिल्ली पुलिस सूत्रों के अनुसार स्पेशल सेल की टीम को नवीन के हापुड़ इलाके में होने का इनपुट मिला था। टीम ने जानकारी यूपी एसटीएफ से शेयर की। उसके आधार पर संयुक्त टीम को तैयार किया गया और उसकी तलाश में हापुड़ भेजा गया। मुखबिर के इशारे पर टीम ने आरोपी की पहचान की तो उससे सरेंडर करने के लिए कहा। आरोपी ने अचानक पुलिस पर गोली चला दी। जवाबी कार्रवाई में जख्मी होने पर उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

दो मामलों में हुई थी सजा
सदर बाजार इलाके में अप्रैल 2015 में इसके खिलाफ मकोका का केस दर्ज हुआ था। दिल्ली के दो मामलों में इसको सजा भी हो चुकी है। यह जेल से बाहर आकर लगातार वारदातों को अंजाम दे रहा था। पुलिस नवीन के आपराधिक रिकॉर्ड की जांच कर मामले की जांच में जुटी है। परिजनों को सूचना दे दी गई है।

यूपी व हरियाणा में भी रहा वांटेड
नवीन ने लॉरेंस गैंग और दूसरे अन्य गैंग के साथ गाजियाबाद और गुड़गांव में कई संगीन अपराध किए थे। नवीन गाजियाबाद के शाहिबाबाद में 2009 में हुई एक हत्या में आरोपी था। इसके अलावा यहीं से गैंगस्टर भी घोषित था। 2011 में गुड़गांव सदर थाना क्षेत्र में हत्या के प्रयास , हत्या और साजिश के मामले में आरोपी बना था।

यह भी पढ़ें: Aligarh : पाकिस्तानी हैकर्स ने संभल-अमरोहा के 1200 नंबरों से की साइबर ठगी, आतंकी फंडिंग में रकम जाने का अंदेशा


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed