{"_id":"64174c3af47abd8938068a27","slug":"lakhs-stolen-from-closed-house-in-brajghat-hapur-news-c-30-1-55709-2023-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: ब्रजघाट में बंद मकान से लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: ब्रजघाट में बंद मकान से लाखों की चोरी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गढ़मुक्तेश्वर। गंगानगरी ब्रजघाट में दिन दहाड़े एक बंद मकान में ताला तोड़कर घुसे चोरों ने हजारों की नकदी समेत लाखों के जेवर चोरी किए। पीड़ित ने ब्रजघाट पुलिस चौकी में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
ब्रजघाट में शिव चौक के पास रहने वाले रविंद्र एक परचून की दुकान का संचालन करते हैं। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है। जिसमें उल्लेख किया है कि रविवार की दोपहर को पड़ोस में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गए थे। इस दौरान वह घर के मुख्य द्वारा का ताला लगा कर गए थे। जब वहां से वापस लौटे तो घर का ताला टूटा हुआ था और कमरे में रखी संदूक सेफ का सामान बिखरा पड़ा हुआ था। पीड़ित ने बताया कि घर में घुसे चोरों ने सैफ में रखी करीब पचास हजार की नकदी और करीब दो लाख रुपये के जेवर चोरी किए हैं। इस संबंध में सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की है और तहरीर के आधार पर चोरों की तलाश भी शुरु कर दी है।
गढ़ कोतवाली पुलिस का कहना है कि संबंधित मामले में तहरीर के आधार पर जांच जारी है, जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।