फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   lady try to suicide

Hapur News: शादी के बाद पति ने छोड़ा, गंगा में कूदी महिला

Mon, 28 Oct 2024 10:35 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Mon, 28 Oct 2024 10:35 PM IST
विज्ञापन
lady try to suicide
ब्रजघाट। साहब मुझे मर जाने दो, मैं जीना नहीं चाहती हूं। मेरे जीवन को परिजनों ने ही बरबाद कर दिया। मेरी शादी में फेरे किसी और के साथ कराए और विदाई दूसरे के साथ कर दी गई। कुछ दिन तक वह भी मेरा शारीरिक शोषण करता रहा और फिर छोड़ कर चला गया। अब परिजन भी उसे साथ रखने से कतरा रहे हैं। ऐसे में उसका मरना ही अच्छा हैं। यह शब्द गंगा नगरी के घंटाघर घाट पर आत्महत्या करने पहुंची महिला के हैं।
विज्ञापन


सोमवार को घाट पर करीब 32 वर्षीय महिला ने गंगा में कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया। इस दौरान गंगा में स्नान करने वाले श्रद्धालुओं ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर बलजीत निषाद ने तत्परता दिखाते हुए महिला को सकुशल बचा लिया। इस दौरान पुलिस को मौके पर बुला लिया गया। पुलिस को देखकर महिला फूट-फूट कर रोने लगी। पुलिसकर्मियों ने काफी देर तक उसे समझाबुझा कर शांत कराया। जिसके बाद उससे पूछताछ की। महिला ने बताया कि वह गाजियाबाद के गांव की रहने वाली है। उसका जीवन खराब करने में उसके ही परिजनों का हाथ हैं। अप्रैल 2022 में उसकी शादी युवक से हुई। शादी के बाद विदा होकर ससुराल पहुंची। जहां पता चला कि जिस युवक के साथ विदा हुई है, वह कोई दूसरा है। परिजनों की इस बात को वह समझ नहीं पाई और उस युवक को अपना पति मान लिया। कुछ माह वह युवक उसके साथ रहा, जिसके बाद अचानक छोड़ कर चला गया। काफी तलाश करने के बाद भी पति का कुछ पता नहीं चला, तो वह मायके लौट आई। अब मायके पक्ष के लोगों को भी वह बोझ लगने लगी है। ऐसी जिंदगी से तंग आकर उसने आत्महत्या करने का निर्णय लिया। उसने गाजियाबाद जिले के चार थानों में शिकायत दी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो पाई है।
विज्ञापन


कोट -

महिला की समस्या दूसरे जनपद से जुड़ी है। यहां वह आत्महत्या करने के लिए आई थी। उसको बचा लिया गया है। महिला को उसके परिजनों को सौंपने के लिए सूचना दी गई है। वहीं संबंधित जनपद के अधिकारियों को अवगत करा दिया जाएगा। - वरुण मिश्रा सीओ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed