{"_id":"69d2af8ba34c4d1c4108d679","slug":"laborer-dies-after-being-hit-by-a-bulldozer-hapur-news-c-306-1-gha1004-121312-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: बुलडोजर की चपेट में आकर मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: बुलडोजर की चपेट में आकर मजदूर की मौत
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। कोतवाली क्षेत्र के गांव शाहपुर स्थित एक ईंट भट्टे पर काम के दौरान बुलडोजर की चपेट में आने से मजदूर रवि निवासी गांव मुरसाना, थाना कोतवाली देहात, जनपद बुलंदशहर की मौत हो गई। घटना के बाद भट्टे पर हड़कंप मच गया। वहीं, परिजनों में कोहराम छा गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरु कर दी है।
पुलिस के अनुसार मृतक रवि (25) पुत्र पप्पू निवासी गांव मुरसाना, थाना कोतवाली देहात, जनपद बुलंदशहर थे। जो शाहपुर स्थित डालचंद भट्टे पर मजदूरी करते थे। शनिवार रात को काम करने के दौरान अचानक वह बुलडोजर की चपेट में आ गए, जिससे उसे गंभीर अंदरूनी चोटें आईं। घटना के बाद मौके पर मौजूद मजदूरों ने तुरंत रवि को बाहर निकाला और उपचार के लिए अस्पताल ले जाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उनकी हालत बिगड़ चुकी थी। रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। मृतक के परिजनों को जैसे ही घटना की जानकारी मिली, परिवार में मातम छा गया। बताया जा रहा है कि रवि परिवार का सहारा थे और उनकी अचानक मौत से घर पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
सीओ स्तुति सिंह का कहना है कि परिजनों द्वारा कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है, रवि काफी समय से ईंट भट्ठे पर रहकर कार्य कर रहे थे। तहरीर मिलने पर जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।