फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   kisan samman nidhi

39 ह39 हजार किसानों को नहीं मिलेगी सम्मान निधि

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 03 Oct 2022 12:43 AM IST
सार

39 हजार किसानों को नहीं मिलेगी सम्मान निधिहापुड़।12वीं किस्त के लिए समस्त किसानों का डाटा शासन में भेज दिया गया है, एक सप्ताह के अंदर खातों में पैसा भेजा जा सकता है।लेकिन 39 हजार किसानों को इस किस्त से वंचित ही रहना पड़ेगा।

विज्ञापन
kisan samman nidhi

विस्तार

39 हजार किसानों को नहीं मिलेगी सम्मान निधि
विज्ञापन

हापुड़। जिले के 39 हजार किसान इस बार प्रधानमंत्री सम्मान निधि से वंचित रहेंगे। क्योंकि इन किसानों ने तीन बार मौका मिलने पर भी ई-केवाईसी नहीं करायी है। 12वीं किस्त के लिए समस्त किसानों का डाटा शासन में भेज दिया गया है, एक सप्ताह के अंदर खातों में पैसा भेजा जा सकता है। वहीं ई-केवाईसी के लिए पोर्टल खुला हुआ है, वंचित किसान प्रक्रिया पूर्ण कर, आगामी किस्त के लिए पात्र हो सकते हैं।
प्रधानमंत्री सम्मान निधि के तहत किसानों को साल में तीन बार दो दो हजार की तीन किस्तें दी जाती हैं। 121291 किसानों को इस योजना में चिह्नित किया गया था, पहली किस्त इतने ही किसानों के खातों में गई थी। इसके बाद सत्यापन में आयकर दाताओं और मृतकों के खातों में किस्तों को जाने से रोक दिया गया।
विज्ञापन

11वीं किस्त के बाद शासन ने ई-केवाईसी कराने वाले किसानों को ही योजना का लाभ देने का निर्णय लिया है। करीब तीन महीने तक पोर्टल खोलकर किसानों को यह मौका दिया गया है। काफी प्रयासों के बाद भी कृषि विभाग सिर्फ 70 फीसदी किसानों की ही ई-केवाईसी करा सका है। अभी तक करीब 30 फीसदी (39 हजार) किसानों ने ई-केवाईसी नहीं करायी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

12वीं किस्त के लिए कृषि विभाग द्वारा सभी किसानों का डाटा शासन में भेज दिया गया है। खातों में पैसे भेजने की तैयारी शासन स्तर पर तेजी से चल रही है। जानकारों की मानें तो एक सप्ताह के अंदर यह पैसा खातों में पहुुंच जाएगा। लेकिन 39 हजार किसानों को इस किस्त से वंचित ही रहना पड़ेगा। 14वीं किस्त में वह फिर से योजना में जुड़ सकें, इसके लिए पोर्टल खोल दिया गया है। इच्छुक किसान अभी भी ई-केवाईसी करा सकते हैं।

किसानों को मिली किस्तों की स्थिति-
किसानों की संख्या किस्त
121291 पहली
119523 दूसरी
119054 तीसरी
116731 चौथी
115637 पांचवीं
112463 छठी
108530 सातवीं
99978 आठवीं
96529 नौंवी
81802 दसवीं
65997 ग्यारहवीं
वंचित किसान करा लें ई-केवाईसी-
जिन किसानों ने ई-केवाईसी नहीं करायी है, वह अभी भी ई-केवाईसी करा लें। ऐसा नहीं करने वाले किसानों को योजना का लाभ नहीं मिल सकेगा। 12वीं किस्त के लिए शासन को डाटा भेज दिया गया है।-डॉ.वीबी द्विवेदी, उप कृषि निदेशक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed