फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   kidnap of six years child

Hapur News: छह साल की बच्ची का अपहरण, रिपोर्ट दर्ज

Mon, 25 Sep 2023 10:25 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Mon, 25 Sep 2023 10:25 PM IST
विज्ञापन
kidnap of six years child
गढ़मुक्तेश्वर। मोहल्ला मीरा रेती निवासी नफीसा ने कोतवाली में तहरीर दी है। जिसने बताया कि 20 सितंबर की शाम करीब छह बजे उसकी छह वर्षीय बेटी फबी सड़क किनारे खेल रही थी। इसी दौरान एक युवक वहां पहुंचा और उसकी बेटी को खाने का सामान दिलाने का लालच देकर अपहरण कर ले गया। इस बारे में बेटी के साथ खेल रहे दूसरे बच्चों ने उसे और परिजनों को बताया। जिसके बाद वह परिजनों के साथ बेटी की तलाश करने लगी। तलाश के दौरान आरोपी ठंडी सड़क की ओर ले जाते हुए दिखाई दिया। शोर मचाते हुए पीछा करने पर आरोपी बच्ची को छोड़कर भाग निकला। जानकारी करने पर पता चला कि आरोपी युवक अल्लाबख्शपुर निवासी अक्षय है। कोतवाली प्रभारी सोमवीर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ अपहरण की धारा के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जिसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed