फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   kho-kho championship

Hapur News: खो-खो चैंपियनशिप में बेटियों ने दिखाया दम

Fri, 27 Oct 2023 10:26 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Fri, 27 Oct 2023 10:26 PM IST
विज्ञापन
kho-kho championship
हापुड़। जेएमएस वर्ल्ड स्कूल में शुक्रवार को बालिका वर्ग के अंडर-19 की तीन दिवसीय सीबीएसई कलस्टर खो-खो चैंपियनशिप में 100 स्कूलों की टीम ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता से पहले रंगारंग और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से छात्रों ने समा बांध दिया।
विज्ञापन


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार में ऊर्जा मंत्री सोमेंद्र तोमर ने कहा कि खेल हमारे जीवन का अभिन्न अंग है। आज देश की बेटियां ओलंपिक, एशियन गेम और दूसरे खेलों में देश का प्रतिनिधित्व कर पदक जीत रही हैं। हापुड़ में इस तरह का कार्यक्रम गर्व का विषय है। अभिभावक अपनी बेटियों को पढ़ाने के साथ खेलों में भी आगे बढ़ाएं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सीबीएसई क्लस्टर प्रतियोगिता का हापुड़ में होना भी सौभाग्य की बात है। भविष्य में खो-खो के प्रति छात्रों में लगन बढ़ेगी, इस खेल में भी स्वर्णिम करियर बनाया जा सकता है। भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश तोमर ने कहा कि देश के लिए पदक जीतने वाली बेटियों को सरकारी नौकरियां देकर सरकार प्रोत्साहित कर रही है, हमें अपनी बेटियों को आगे बढ़ाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कॉलेज के चेयरमैन राकेश सिंहल ने कहा कि सीबीएसई कलस्टर जैसी प्रतियोगिता के लिए उनके विद्यालय का चयन होना बड़ी बात है। इस पर कॉलेज खरा उतरेगा और भविष्य में इससे बड़ी प्रतियोगिताएं यहां होंगी। प्रबंधक डॉ.आयुष सिंहल व सचिव डॉ.रोहन सिंह ने कहा कि विद्यालय में शिक्षा के साथ छात्रों को खेलों में आगे बढ़ाने के लिए आए दिन प्रतियोगिताएं कराई जाती हैं, हापुड़ के छात्रों को इसका लाभ मिल रहा है।


इस दौरान 100 विद्यालयों की टीमों के बीच पहले दिन से मुकाबला शुरू हुआ, जो देर रात तक चलता रहा। उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों समेत उत्तराखंड से भी स्कूलों की टीमें आईं, छात्राओं के रुकने के लिए भी विद्यालय में व्यवस्था रही। प्रधानाचार्या डॉ.निधि मलिक ने बताया कि यह प्रतियोगिता 29 अक्तूबर तक चलेगी। इस मौके पर महर्षि यूनिवर्सिटी नोएडा के निदेशक डॉ.रतिष गुप्ता, भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अवनीश त्यागी, प्रमोद जिंदल, डॉ. विपिन गुप्ता, डॉ.पायल गुप्ता, राजीव अग्रवाल, सुभाष प्रधान, रूचिका खुराना, रविंद्र गुर्जर, मनोज वाल्मीकि, मनोज तोमर, गौरव रुडक़ीवाल, सचिन, रवि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed