{"_id":"65b29cb9f99a41291c03fd89","slug":"khandit-murti-of-shri-ram-hapur-news-c-306-1-gha1001-104369-2024-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: भगवान राम की खंडित मूर्ति देने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: भगवान राम की खंडित मूर्ति देने का आरोप
Thu, 25 Jan 2024 11:09 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Thu, 25 Jan 2024 11:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गढ़मुक्तेश्वर। जनपद संभल के गांव समयपुर निवासी लोगों ने नगर के एक दुकानदार पर राम दरबार की खंडित मूर्ति देने का आरोप लगाया है। श्रद्धालुओंं को मूर्ति के संबंध में प्राण प्रतिष्ठा के दौरान जानकारी हुई। पीड़ित पक्ष ने कोतवाली में शिकायत कर दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
गांव समयपुर निवासी धर्मपाल सिंह ने बताया कि उन्होंने 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दौरान गांव में भी रामदरबार की प्राण प्रतिष्ठा कराने का कार्यक्रम किया हुआ था। वह गढ़ नगर के व्यापारी से संगमरमर के पत्थर से बने राम दरबार की मूर्ति करीब आठ हजार में खरीद कर ले गए। प्राण प्रतिष्ठा के दौरान देखा कि मूर्ति में भगवान श्री राम का एक हाथ खंडित है और उसे चिपकाने का प्रयास किया गया है। खंडित मूर्ति को देखकर वह दंग रह गए। पीड़ित लोग मूर्ति को लेकर बृहस्पतिवार को कोतवाली पहुंचे और उन्होंने मामले की शिकायत की। कोतवाली प्रभारी महेंद्र सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।