फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   KG fee more than Post Graduate Course.

पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स से ज्यादा केजी की फीस

Fri, 07 Apr 2017 10:57 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़ Updated Fri, 07 Apr 2017 10:57 PM IST
विज्ञापन
KG fee more than Post Graduate Course.
फीस - फोटो : demo pic

पब्लिक स्कूलों में बच्चों को पढ़ाना अब आसान नहीं रहा है। यदि महंगे इंग्लिश मीडियम स्कूलों में अपने बच्चों को पढ़ाना शुरू कर दिया तो आपकी पूरी कमाई बच्चे को 12वीं कराने में खत्म हो जाएगी।

विज्ञापन


इन स्कूलों में केजी क्लॉस की फीस सीसीएसयू से संबद्ध कालेजों से पीजी करने वाले विद्यार्थियों की फीस से भी ज्यादा है। शहर के कुछ प्रमुख स्कूलों में दाखिले की जंग जीतना आसान नहीं है।
विज्ञापन


सिफारिश के बाद पब्लिक स्कूल में एडमिशन मिल भी गया तो उनकी फीस चुकाना आम अभिभावकों के लिए मुश्किल है। स्कूलों के संचालक लाखों की कमाई कर रहे हैं। इनकी फीस चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से संबंद्ध शहर के डिग्री कालेजों में संचालित एमए,
विज्ञापन
विज्ञापन


एमएससी और एमकॉम की एक साल की फीस से भी अधिक है। प्रमुख स्कूल एडमिशन,एनुअल फीस,सिक्योरिटी फीस आदि के नाम पर तमाम तरह के शुल्क जोड़कर हर वर्ष केजी कक्षा के लिए 500 से 1000 रुपये तक अधिक बढ़ा देते हैं।


बीएसए देवेंद्र गुप्ता ने बताया कि फिलहाल स्कूलों की फीस बढ़ोत्तरी की कोई शिकायत नहीं मिली है। अगर कोई शिकायत मिलेगी तो स्कूलों के संचालकों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे।

ट्यूशन फीस-5 हजार से 12 हजार तक, एडमिशन फीस-3 हजार से 8 हजार तक, सिक्योरिटी फीस-500 से 1200 तक,  किताबों का खर्च-500 से 2 हजार तक

पीजी क्लॉस की 1 साल की फीस, एमए-310 से लेकर 1460 रुपये तक, एमकॉम-315 से लेकर 1610 रुपये तक। एमएससी-1700 रुपये से ज्यादा।
...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed