मंदिरों में हुई मां कात्यायनी की आराधना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मां कात्यायनी की पूजा अर्चना के लिए शुक्रवार को मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। भक्तों ने जगह-जगह जागरण कर मां का गुणगान किया। शुक्रवार को नवरात्र के छठे दिन मंदिरों में मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना की गई। भक्तों ने पुष्प, दीप और फूलमालाओं के साथ ही पूजन की तमाम सामग्री के साथ मां की आराधना की।
नगर में अनेक स्थानों पर देवी का जागरण भी आयोजित किया गया। मां मंशा देवी मंदिर, शाकुंभरी देवी मंदिर, कैला देवी मंदिर, मां चंडी देवी मंदिर और दौमी के दुर्गा मंदिर के साथ ही चितौली के मां दुर्गा मंदिर में भक्तों का तांता लगा रहा। शाम को मंदिरों में होने वाली आरती में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
वहीं श्री चंडी जी पालकी सेवा समिति की ओर से शुक्रवार को भी नगर के विभिन्न मोहल्लों से श्री चंडी महारानी की पालकी यात्रा निकाली गई। श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पालकी यात्रा का स्वागत किया। रोजाना की तरह सुबह करीब पांच बजे चंडी मंदिर से पालकी यात्रा शुरू हुई।इसके बाद श्रीनगर, पटेलनगर होते हुए वापस श्री चंडी मंदिर पर विश्राम किया गया। भक्तों ने विभिन्न स्थानों पर पालकी यात्रा का स्वागत किया।
गढ़ में ब्रजघाट के वेदांत मंदिर, अवंतिका देवी सिद्धपीठ, हनुमान मंदिर, अमृत परिसर मंदिर, शीतल और श्रीकृष्ण आश्रम, गढ़ में भद्रकाली मंदिर, पंचायती मंदिर, मुक्तेश्वरा महादेव मंदिर, कल्याणेश्वर मंदिर, लाल मंदिर दत्तियाना सहित विभिन्न गांवों के मंदिरों में भक्तों का तांता लगा रहा।