फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Jodhpur Police camped in Pilkhuwa, conducting raids in search of dacoits

Hapur News: जोधपुर पुलिस ने पिलखुवा में डाला डेरा, डकैतों की तलाश में कर रही मार रही छापा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 10 Dec 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
Jodhpur Police camped in Pilkhuwa, conducting raids in search of dacoits
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पिलखुवा। डकैती के आभूषण खरीदने के आरोपियों के तलाश में राजस्थान के जोधपुर पुलिस ने पिलखुवा में डेरा डाल दिया है। एक बदमाश को साथ लेकर आई पुलिस पिलखुवा के आसपास के गांवों में अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। अब तक जोधपुर पुलिस दो सर्राफा कारोबारियों को हिरासत में ले चुकी है।

शनिवार की देररात राजस्थान के जोधपुर पुलिस की पांच सदस्यीय टीम दरोगा रीना के नेतृत्व में बदमाश को साथ लेकर पिलखुवा थाने पहुंची। इसके बाद लोकल पुलिस को साथ लेकर उसने मुकीमपुर, निजामपुर, कमालपुर, पिलखुवा के अलग-अलग कई मोहल्लों में दबिश दी। जोधपुर पुलिस ने साथ लेकर आई बदमाशों की निशादेही पर रविवार सुबह पिलखुवा तीन मूर्ति शिवाजी नगर और गुल्लू बाबा मंदिर के पास स्थित दो सर्राफा कारोबारियों को हिरासत लिया। दोनों पर चोरी का माल खरीदने का आरोप है। अभी पुलिस शहर के अलावा आसपास के अन्य गांवों में दबिश दे रही है।
विज्ञापन


एसएचओ पिलखुवा अखिलेश कुमार त्रिपाठी का कहना है कि राजस्थान पुलिस के अनुसार गत 28 नवंबर की रात को बदमाशों ने जोधपुर के शास्त्री नगर निवासी घेवरदास के मकान पर धावा बोलकर डकैती की वारदात को अंजाम दिया था। बदमाश लाखों कीमत के गहने, नगदी और सामान लूट ले गए थे। डकैती की वारदात को अंजाम देने वाले बदमाश पिलखुवा और आसपास ग्रामीण क्षेत्र के प्रकाश में आए हैं। जोधपुर पुलिस मामले में बदमाश को हिरासत में ले चुकी है। उसकी निशानदेही पर अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। राजस्थान पुलिस हिरासत में बदमाश की निशान देही पर दो सर्राफा कारोबारियों को पूछताछ के लिए हिरासत में ले चुकी है। राजस्थान पुलिस का पूरा सहयोग किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed