फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   jila jail construction after election

Hapur News: चुनाव बाद अकड़ौली में शुरू होगा जिला जेल का निर्माण

Wed, 24 Apr 2024 10:26 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Wed, 24 Apr 2024 10:26 PM IST
विज्ञापन
jila jail construction after election
हापुड़। लोकसभा चुनाव के बाद अकड़ौली गांव में जिला जेल का निर्माण शुरू हो जाएगा। टेंडर प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है। सात कार्यदायी संस्थाओं ने जेल के निर्माण के लिए आवेदन किया था। आचार संहिता हटने के बाद टेंडर खोले जाएंगे। अधिकारियों के अनुसार शासन से जिला जेल के निर्माण के लिए पहली किस्त के रूप में 66.53 करोड़ रुपये मिल चुके हैं।
विज्ञापन

हापुड़ ब्लॉक के गांव अकड़ौली में 24.31 हेक्टेयर भूमि पर जिला कारागार बनने का निर्णय लिया गया था। शासन ने अकड़ौली में भूमि खरीदने के लिए 52 करोड़ 26 लाख 45 हजार 760 रुपये की स्वीकृति दी थी। इस धनराशि से जेल के लिए भूमि का अधिग्रहण हो चुका है। जिसके बाद से ही जिला कारागार के निर्माण की प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही थी। लेकिन धनराशि न मिलने के कारण निर्माण शुरू नहीं हो पा रहा था। अब इस दिशा में कार्यवाही तेज हुई है। आचार संहिता लगने से पहले शासन ने इसके निर्माण के लिए 66.53 करोड़ की धनराशि जारी कर दी थी। इसके बाद जेल के निर्माण की प्रक्रिया भी शुरू करते हुए लोक निर्माण विभाग द्वारा टेंडर मांगे गए थे। जिसमें सात कार्यदायी संस्थाओं ने आवेदन किए। आचार संहिता हटने के बाद टेंडर खोले जाएंगे। सबसे कम निविदा वाली फर्म को टेंडर जारी कर दिया जाएगा। जिसके बाद जेल का निर्माण शुरू होगा।
विज्ञापन

13 साल बाद जिला जेल की कवायद शुरू
दरअसल, वर्ष 2011 से अभी तक जिले के बंदी गाजियाबाद डासना जेल में शिफ्ट किए जाते रहे हैं। जिसके कारण पुलिस और यहां तक कि बंदियों के परिजनों और रिश्तेदारों को काफी परेशानी होती थी। डासना जेल की क्षमता 1750 कैदियों की है। वहां करीब तीन हजार से अधिक कैदी हैं। इनमें हापुड़ जनपद के विभिन्न अपराधों में बंद करीब 1200 से अधिक कैदी हैं। जनपद में जिला कारागार का निर्माण होने पर डासना जेल में कैदियों का बोझ कम होगा। जेल प्रशासन के अफसर भी इसी प्रयास में लगे हैं कि जल्द से जल्द जिला कारागार का निर्माण हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट -

जिला कारागार के लिए 66.53 करोड़ की धनराशि खाते में पहुंच चुकी है। टेंडर प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई थी। चुनाव आचार संहिता समाप्त होने के बाद इसका निर्माण शुरू कर दिया जाएगा। - मनोज सिंह, सहायक अभियंता, मेरठ भवन डिवीजन पीडब्ल्यूडी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed