फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   iron factory seal due to non bill payment

Hapur News: 1.26 करोड़ के बकाये पर फैक्टरी को किया सील

Mon, 24 Jul 2023 10:35 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Mon, 24 Jul 2023 10:35 PM IST
विज्ञापन
iron factory seal due to non bill payment
धौलाना। औद्योगिक क्षेत्र यूपीएसआईडीसी के फेज वन में संचालित लोहा गलाने वाली फैक्टरी पर तहसील प्रशासन ने कार्रवाई की है। बिजली के बिल का 1.26 करोड़ बकाया होने पर तहसील प्रशासन ने मेसर्स महक मेटल प्राइवेट लिमिटेड को सील कर दिया है।
विज्ञापन


नायब तहसीलदार वैशाली अहलावत ने बताया औद्योगिक क्षेत्र यूपीएसआईडीसी में पवन गर्ग निवासी पंजाबी बाग दिल्ली की फेज वन के जी ब्लाक -599 से 623 तक 12 हजार वर्ग मीटर में लोहा गलाने वाली फैक्टरी है। जिस पर पूर्व में ऊर्जा निगम का बिल बकाया था। पवन गर्ग ने अपनी कंपनी पश्चिम विहार दिल्ली के रहने वाले पवन गुप्ता को तीन साल पहले बेच दी थी। निगम लगातार बकाया बिल को लेकर नोटिस जारी करता रहा, लेकिन कंपनी खरीदने वाले पवन गुप्ता ने बिजली का भुगतान नहीं किया, जो बढ़कर 1.76 करोड़ हो गया। निगम की सख्ती पर उसने 50 लाख रुपए जमा कराए गए। लेकिन विभाग द्वारा आरसी कटने के बाद तहसील प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए टीम गठित की, जिसके बाद फैक्टरी को सील कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed