{"_id":"5884c70a4f1c1b7649efe817","slug":"information-will-be-given-before-the-vote-evms","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदान से पहले दी जाएगी ईवीएम की जानकारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदान से पहले दी जाएगी ईवीएम की जानकारी
अमर उजाला ब्यूरो/हापुड़
Updated Sun, 22 Jan 2017 09:05 PM IST
विज्ञापन
चुनाव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा चुनाव में ईवीएम से मतदान में कोई गलती न हो इसके लिए मतदाताओं को चुनाव से पहले वोट डालना सिखाया जाएगा। प्रत्येक बूथ पर एक नमूना ईवीएम मौजूद रहेगी। मतदाता मशीन की प्रक्रिया के बारे में मतदान से पहले मतदानकर्मी से वोट डालना सीख सकेंगे।
विज्ञापन
चुनाव आयोग मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए भरसक प्रयास कर रहा है। आयोग द्वारा इस बात का भी ध्यान रखा जा रहा है कि मतदाता का गलत बटन दबाकर अपने मत का गलत प्रयोग न करें। प्रशासन ने वोटरों को मतदान से पहले ईवीएम से वोट डालने का तरकीब सिखाने की पहल की है।
विज्ञापन
प्रत्येक तहसील में दो-दो ईवीएम इसी उद्देश्य से रखी गई हैं, ताकि मतदान कर्मियों या लोग इसके बारे में जानकारी कर सकें। इसके अलावा मतदान के दिन प्रत्येक बूथ पर भी एक नमूना ईवीएम रखी जाएगी।
विज्ञापन
मतदान कर्मी लोगों को मशीन के बारे में पूरी जानकारी देगा। ईवीएम प्रभारी व एक्सईएन आरईएस राजेश गोयल ने बताया कि हर बूथ पर नमूना ईवीएम होगी। मतदाता वोट डालने की प्रक्रिया की जानकारी ले सकते हैं।