फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   In order to file report against BSP Candidate.

बसपा प्रत्याशी प्रशांत के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश

Tue, 10 Jan 2017 08:29 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़ Updated Tue, 10 Jan 2017 08:29 PM IST
विज्ञापन
In order to file report against BSP Candidate.
बसपा प्रतीक - फोटो : demo pic

गढ़ विधानसभा क्षेत्र के तीन गांवों में बिना अनुमति जनसभा करना बसपा प्रत्याशी व पूर्व एमएलसी प्रशांत चौधरी को महंगा पड़ गया। जनसभा की जानकारी मिलते ही डीएम ने प्रत्याशी के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराने के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन


हालांकि, प्रत्याशी ने जनसभा करने से इंकार किया है। प्रशासन ने आचार संहिता का सख्ती से पालन कराने के लिए कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है। जानकारी के अनुसार हाल ही में गढ़ विधानसभा क्षेत्र से बसपा प्रत्याशी प्रशांत चौधरी ने करीमपुर, कसीरा व बहना गांव में जनसभा की थी।
विज्ञापन


इन जनसभाओं के लिए किसी भी प्रकार की अनुमति नहीं ली गई। बिना अनुमति सभा कराने की भनक प्रशासन को लगते ही डीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रत्याशी प्रशांत चौधरी के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, बसपा प्रत्याशी प्रशांत चौधरी ने बताया कि गांवों में किसी प्रकार की सभा नहीं की गई, केवल जनसंपर्क किया गया था। उनके पहुंचने पर कुछ लोग जरूर एकत्र हो गये। वहां न तो कोई लाउडस्पीकर था और ना ही कोई भाषण दिया गया।


ऐसे में इसे जनसभा नहीं कहा जा सकता है। उधर, डीएम अनिल ढींगरा ने बताया कि सभी राजनीतिक पार्टियों को स्पष्ट रूप से निर्देशित कर दिया गया था कि

किसी भी प्रकार से आचार संहिता का उल्लंघन करने पर कार्रवाई की जाएगी। बसपा प्रत्याशी ने जनसभा के लिए किसी प्रकार की अनुमति नहीं ली गई। जिसके कारण यह कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed