फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Illegal arms factory busted, weapons recovered

Hapur News: अवैध शस्त्र फैक्टरी का भंडाफोड़, हथियार बरामद

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2024 04:39 AM IST
विज्ञापन
Illegal arms factory busted, weapons recovered
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हापुड़। हापुड देहात पुलिस ने अवैध शस्त्र फैक्टरी का पर्दाफाश करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की निशानदेही पर 20 बने-अधबने अवैध तमंचे, 02 बंदूक व कारतूस और शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किए गए हैं। पकड़े गया आरोपी अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर अवैध शस्त्रों को बनाकर, ऑन डिमांड अपराधी किस्म के लोगों को सप्लाई करता था।

सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि अवैध शस्त्र बनाने बेचने वालों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना हापुड़ देहात पुलिस ने गांव लालपुर नहर पुल के पास से अवैध शस्त्र फैक्टरी का पर्दाफाश किया है। आरोपी के पास से भारी मात्रा में बने और अधबने अवैध हथियार और अवैध हथियार बनाने के उपकरण बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी गांव जैदी फार्म थाना नौचंदी जनपद मेरठ निवासी फारुख है। आरोपी शातिर किस्म का अपराधी है, जिसके विरुद्ध जनपद और मेरठ में चोरी व आर्म्स एक्ट में तीन मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि पकड़े गए आरोपी से पूछताछ में पता चला कि वह अवैध तमंचे को पांच से सात हजार रुपये व बंदूक को 10 से 12 हजार रुपये में बेचकर आर्थिक लाभ कमाता था। पुलिस ने बताया कि आरोपी के कब्जे से 15 अवैध तमंचे .315 बोर, एक अवैध तमंचा, एक अवैध बंदूक, एक अर्धनिर्मित डबल बैरल बंदूक, चार अवैध अर्धनिर्मित तमंचे और कारतूस बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed