{"_id":"4f6c631b2b37770dfd106388bef489d7","slug":"if-arears-of-sugarcane-mill-not-paid-it-will-be-we-will-locked-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ना भुगतान नहीं हुआ तो मिलों पर जड़ेंगे ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ना भुगतान नहीं हुआ तो मिलों पर जड़ेंगे ताला
अमर उजाला, गढ़
Updated Sat, 20 Feb 2016 07:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गन्ना मूल्य के ब्याज समेत पेमेंट न मिलने से गुस्साए भाकियू कार्यकर्ताओं ने शुगर मिल गेट पर तालाबंदी और शराब फैक्ट्री से हो रही शीरा, शराब और विद्युत सप्लाई को पूरी तरह रोकने की चेतावनी दी है।
डेहरा कुटी के शिव मंदिर में शनिवार को भाकियू की मासिक पंचायत हुई। इसमें गन्ना मुद्दे को लेकर बड़े स्तर पर आंदोलन की चेतावनी दी गई है।
राष्ट्रीय सचिव सतबीर सिंह ने कहा कि अगर आदेशानुसार 25 फरवरी तक गन्ना मूल्य का ब्याज समेत पेमेंट नहीं दिलाया गया तो शुगर मिल गेट और शराब फैक्ट्री में तालाबंदी कर शराब, शीरा और बिजली सप्लाई को पूरी तरह ठप कर दिया जाएगा।
जिला प्रभारी दिनेश खेड़ा ने कहा कि गन्ना मूल्य का ब्याज समेत पेमेंट न मिलने पर किसानों से किसी भी तरह की वसूली नहीं होने दी जाएगी।
इसके तहत बकाया बिल अदा न होने पर कनेक्शन काटने आने वाले विद्युत अधिकारियों को बंधक बनाकर उग्र आंदोलन भी किया जाएगा।
जिला उपाध्यक्ष रामपाल चौहान ने झड़ीना से होकर गढ़ खादर क्षेत्र में जा रहे गंदे नाले की अविलंब सफाई कराकर 15 गांवों में उत्पन्न हुई डूबा की स्थिति से निजात दिलाने की मांग उठाई।