{"_id":"5808d2b54f1c1b672c70507a","slug":"ht-line-pole-fell-on-houses","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान पर गिरा एचटी लाइन का पोल, बाल-बाल बचा परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मकान पर गिरा एचटी लाइन का पोल, बाल-बाल बचा परिवार
ब्यूरो अमर उजाला, हापुड़
Updated Thu, 20 Oct 2016 08:36 PM IST
विज्ञापन
गिरा एचटी लाइन का पोल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाबूगढ़ थानाक्षेत्र के गांव सरावनी में एचटी लाइन का पोल टूटकर एक मकान पर गिर गया। इस दौरान मकान में रहने वाला परिवार बाल-बाल बचा। पोल गिरने से गांव में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन
ग्रामीण का आरोप है कि सूचना के बाद भी विद्युत निगम के अफसरों ने मकान से पोल नहीं हटवाया है। साथ ही पोल हटवाने के लिए सुविधा शुल्क मांगने का आरोप लगाकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने बताया कि गांव में मुन्ना अंसारी के मकान के बाहर एचटी लाइन का जर्जर पोल लगा हुआ था, जिसे बदलवाने की मांग कई बार की जा चुकी है। बृहस्पतिवार को पोल टूटकर मुन्ना के मकान पर गिर गया, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन
इस दौरान मुन्ना का परिवार बाल-बाल बच गया। पोल गिर जाने के कारण कई घरों की बिजली गुल हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि विद्युत निगम के अधिकारियों को सूचना दिए जाने के बाद भी गिरा हुआ पोल नहीं हटवाया गया है और न ही बिजली व्यवस्था सुचारू कराई गई है।
ग्रामीणों का आरोप है कि विभाग के अधिकारी पोल हटाने के लिए सुविधा शुल्क की मांग कर रहे हैं। इसके विरोध में ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया।
वहीं, अधीक्षण अभियंता बीएल मौर्य ने बताया कि इस संबंध में संबंधित अधिकारियों को निर्देशित कर दिया गया है। जल्द ही पोल को बदलवाकर विद्युत व्यवस्था सुचारू करा दी जाएगी। इस मौके पर अकरम, सुहैल, बानो, नसीम, रिहान मौजूद रहे।