{"_id":"6a778b355901a15bd7073a9d","slug":"hpr-hapur-news-c-135-1-hpr1005-146314-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: 2.18 करोड़ से दो वार्डों में नौ स्थानों पर बनेंगी सड़क व नाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: 2.18 करोड़ से दो वार्डों में नौ स्थानों पर बनेंगी सड़क व नाली
विज्ञापन
हापुड़। पिलखुवा नगर पालिका क्षेत्र के दो वार्डों में नौ स्थानों पर नाली व सड़क का निर्माण होगा। इसके अलावा एक कवर्ड नाला बनेगा। सभी कार्यों पर करीब 2.18 करोड़ रुपये खर्च होंगे। सभी कार्यों की टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। इन निर्माण कार्यों से सैकड़ों परिवारों को लाभ मिलेगा।
पालिका की ओर से वार्ड नंबर 19 में 20.07 लाख से उज्ज्वल त्यागी के मकान से मां काली के मंदिर तक, 20 लाख से अशोक गुप्ता के मकान से कुलदीप गुर्जर के मकान तक व 16.77 लाख से हरिमोहन भजेड़ा से संजय गिरी के मकान तक नाली व सड़क का निर्माण कराया जाएगा। इसके अलावा 39.82 लाख से वैष्णो जागरण से बिरजू मिस्त्री की ओर आरसीसी कवर्ड नाला बनेगा।
साथ ही वार्ड नंबर 22 में 23.58 लाख रुपये से कृष्णगंज मंदिर से ओमप्रकाश के मकान तक, 23.58 लाख से मंदिर से बंद पड़े को-ऑपरेटिव बैंक तक, 23.58 लाख से मंदिर से सुरेंद्र बिजली वाले के मकान तक, 18.90 लाख रुपये से ओमप्रकाश से गांधी रोड रेलवे पुल तक, 13.54 लाख से निसार के मकान से इस्लामुद्दीन प्रेस वालों तक और 18.23 लाख रुपये से दिनेश के मकान से लेकर दिनेश गौड़ के अहाते तक नाली व सड़क का निर्माण होगा।
विज्ञापन
मामले में अधिशासी अधिकारी इंद्रपाल सिंह का कहना है कि सभी विकास कार्यों की टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। जल्द ही सभी जगहों पर निर्माण होगा।