फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hpda seal three dhabas

Hapur News: एचपीडीए ने हाईवे-9 पर तीन निर्माणाधीन ढाबों को किया सील, दो को नोटिस

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 21 Mar 2023 10:37 PM IST
विज्ञापन
hpda seal three dhabas
हापुड़। एचपीडीए ने मंगलवार को हाईवे किनारे बिना नक्शे और अनुमति के बन रहे तीन निर्माणाधीन ढाबों को सील कर दिया,वहीं दो को नोटिस जारी किया गया है। इसके अलावा बाबूगढ़ और कुचेसर रोड चौपला पर पांच दुकानों की सील किया गया। हालांकि, दुकानों को पहले भी सील किया गया था, जिन्हें लोगों द्वारा खोल दिया गया था।
विज्ञापन

प्राधिकरण के सचिव प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि हाईवे-9 बाईपास निर्माण के बाद इसके किनारे होटल और ढाबों का निर्माण बड़ी संख्या में हो रहा है, लेकिन इनमें से अधिकतर का नक्शा पास नहीं है। ऐसे में मंगलवार को अधीक्षण अभियंता पीके शर्मा, मजिस्ट्रेट प्रकाश सिंह की मौजूदगी में बाईपास पर गांव चक्रसैनपुर उर्फ बाबूगढ़ निवासी गुड्डू चौधरी पर व्यवसायिक प्रयोग के लिए निर्माणाधीन भवन, बुंदू खां के बिस्मिल्लाह ढाबा में निर्माणाधीन टीन शेड को सील किया गया। इसके अलावा नया बाईपास पर ही कुचेसर रोड चौपला के पास अजय कुमार की निर्मित पांच दुकानों को पूर्व में सील किया गया था। इन सभी दुकानों की सील मौके पर क्षतिग्रस्त पाई गई थी।
विज्ञापन

हाईवे किनारे स्थित झिलमिल टूरिस्ट ढाबे को भी सील किया गया। उन्होंने बताया कि अवैध निर्माण करने वालों सहित मुख्यमार्गों की हरित पट्टी पर होने वाले निर्माण के संबंध में चेतावनी जारी कर दी गई है। ऐसे लोग जिन्होंने प्राधिकरण से नक्शा पास कराए बिना निर्माण कराया है, वह जल्द से जल्द नक्शा पास करा लें। वरना ऐसे निर्माण को सील करने के साथ-साथ उसको ध्वस्त करने की भी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इस दौरान प्रभारी प्रवर्तन टीके जैन, अवर अभियंता नीरज शर्मा, अंगद सिंह और प्राधिकरण के सचल दस्ता शामिल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनएचएआई की भी नहीं मिली अनुमति
हाईवे किनारे बन रहे होटल और ढाबों का न तो हापुड़-पिलखुवा विकास प्राधिकरण से नक्शा पास कराया है और न ही इनमें से अधिकतर के पास एनएचएआई की अनुमति है। ऐसे और भी होटल ढाबों को प्राधिकरण द्वारा चिन्हित किया गया है। दो और निर्माणाधीन होटलों को नोटिस जारी किए गए हैं। इनके के खिलाफ जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।


टीम की कार्रवाई से सकते में संचालक
हाईवे किनारे बन रहे होटलों में अधिकतर वे संचालक हैं जिनके पहले बाबूगढ़ में होटल हुआ करते थे। अब नया बाईपास निकलने के बाद इनके द्वारा अपने होटल यहां शिफ्ट किए जा रहे हैं। कार्रवाई से इन संचालकों में अफरातफरी का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed