{"_id":"58c2d4834f1c1b8238dc3deb","slug":"hinges-on-the-center","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों ने क्रय केंद्र पर पकड़ी घटतौली, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों ने क्रय केंद्र पर पकड़ी घटतौली, हंगामा
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Fri, 10 Mar 2017 10:00 PM IST
विज्ञापन
केंद्र पर पकड़ी घटतौली
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुगर मिल के क्रय केंद्र पर घटतौली पकड़ में आने पर किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। भड़के किसानों ने क्रय केंद्र पर जमकर हंगामा किया और तौलकर्मी के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
गढ़ तहसील के बिहूनी गांव के किसानों ने शुक्रवार को गांव स्थित सिंभावली मिल के गन्ना क्रय केंद्र पर जमकर हंगामा किया। ग्रामीणों ने बताया कि क्रय केंद्र पर तैनात तौलकर्मी आकिल अहमद काफी समय से घटतौली कर किसानों को चूना लगा रहा है।
विज्ञापन
शुक्रवार को संदेह होेने पर किसानों ने प्राइवेट धर्मकांटे पर कई ट्रैक्टर-ट्राली और बुग्गियां तुलवाईं। इसमें दो क्विंटल से भी अधिक का अंतर पाया गया। इसके बाद किसान वापस क्रय केंद्र पर पहुंचे तो तौलकर्मी मौके से भाग खड़ा हुआ।
विज्ञापन
किसानों ने इसकी सूचना मिल प्रबंधन को दी और तौलकर्मी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा करने लगे। सूचना पर पहुंचे मिल के इंजीनियरों ने क्रय केंद्र पर लगे कांटे को ठीक किया। इसके बाद किसानों का गुस्सा शांत हुआ।
हंगामा करने वालों में प्रेम सुंदर, अनुज त्यागी, अनिल, कृष्ण कुमार, जगन्नाथ शास्त्री, चंद्रकिरण चौहान, धर्मपाल चौहान, महेंद्र त्यागी, सतपाल शर्मा, कुलदीप त्यागी, बब्लू, सुभाष आदि रहे।
शुगर मिल के जीएम दिनेश शर्मा ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। शिकायत सही मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।