फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Hindu organizations protested after cow remains were found in the Athasaini canal

Hapur News: अठसैनी नहर में फिर गोवंश के अवशेष मिलने से भड़के हिंदू संगठन, हाइवे पर लगाया जाम

Sat, 03 Jan 2026 12:25 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़ Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 03 Jan 2026 12:25 PM IST
विज्ञापन
Hindu organizations protested after cow remains were found in the Athasaini canal
Hapur News - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग 09 पर अठसैनी नहर में गोवंश के अवशेष मिलने की सूचना से क्षेत्र में भारी आक्रोश फैल गया। घटना की जानकारी मिलते ही विभिन्न हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे और इसके बाद हाइवे पर पहुंचकर जमकर हंगामा किया। गोवंश के अवशेष मिलने को लेकर लोगों में गुस्सा इस कदर बढ़ गया कि कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा।

विज्ञापन


हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि यह घटना प्रशासन और पुलिस की गंभीर लापरवाही का नतीजा है। उनका कहना था कि गोवंश की सुरक्षा को लेकर शासन और प्रशासन बड़े-बड़े दावे करता है, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है। कार्यकर्ताओं ने दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी और उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


हंगामे की सूचना मिलते ही सीओ स्तुति सिंह और इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह बिष्ट पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने आक्रोशित लोगों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया और निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है और अवशेषों की जांच कराई जा रही है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि घटना किस प्रकार और किन लोगों द्वारा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिंदू संगठनों के नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। काफी देर तक चले हंगामे के बाद पुलिस अधिकारियों के आश्वासन पर स्थिति कुछ हद तक शांत हुई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed