फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   High-tension line poles are being buried under heaps of garbage, increasing the risk of accidents.

Hapur News: कूड़े के ढेर में दब रहे हाइटेंशन लाइन के खंभे, बढ़ रहा हादसों का खतरा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
High-tension line poles are being buried under heaps of garbage, increasing the risk of accidents.
रामपुर रोड पर कूड़े के पहाड़ में ढके हाईटेंशन बिजली के खंभे। संवाद
हापुड़। नगर पालिका की लापरवाही का खामियाजा अब ऊर्जा निगम को भी भुगतना पड़ रहा है। रामपुर रोड पर जिस स्थान पर डलाव घर बना है। वहां से ऊर्जा निगम की हाइटेंशन लाइन गुजर रही है, जिसके खंभे कूड़े के ढेर में दब गए हैं। ऐसे में फाल्ट होने पर ठीक करने में घंटों तक कर्मचारियों को परेशानी झेलनी पड़ती है।
विज्ञापन

ऊर्जा निगम के कर्मचारियों के अनुसार, जब कभी इस लाइन में फाल्ट हो जाता है तो इसे ठीक कराने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ती है। लिफ्ट वाली गाड़ी मंगानी पड़ती है। इसके बाद जैसे-तैसे कर फाल्ट ठीक हो पाता है। इसलिए कम से कम खंभों के आसपास कूड़ा न डालने की अपील कई बार की गई है, लेकिन कोई भी सुनने को तैयार नहीं है। फाल्ट ठीक करने में देरी होने से उपभोक्ताओं को भी परेशानी झेलनी पड़ती है।
विज्ञापन

रामपुर रोड पर हर दिन करीब 50 से 60 टन सूखा कूड़ा डाला जाता है। इस कूड़े का कोई स्थाई समाधान न होने के कारण हर दिन ढेर लगातार बढ़ता जा रहा है। इस मार्ग पर आवाजाही तक प्रभावित रहती है। कूड़े का ढेर बढ़ने के कारण आसपास के क्षेत्र में बदबू फैल रही है। आने वाले दिनों में बारिश होगी तो लोगों की मुसीबतें और बढ़ेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वच्छता रैंकिंग के लिए जरूरी है प्लांट का निर्माण --
पालिका की स्वच्छता रैंकिंग के लिए भी प्लांट का निर्माण जरूरी है। स्वच्छता सर्वेक्षण में कूड़ा निस्तारण के अलग से नंबर मिलते हैं। ये नंबर न मिलने के कारण भी हर बार पालिका की स्वच्छता सर्वेक्षण की रैंकिंग पर प्रभाव पड़ रहा है। यदि जमीन की खरीद होकर चहारदीवारी का कार्य शुरू हो जाता है तो फिर रैंकिंग में भी सुधार होगा। कूड़े का निस्तारण होने से लोगों को राहत मिलेगी।


अंतिम चरण में है जमीन खरीद की प्रकिया --
सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट के लिए जमीन खरीद प्रक्रिया अंतिम चरण में है। जमीन मिलने के बाद कूड़े से संबंधित सभी समस्याएं दूर हो जाएंगी। - संजय कुमार मिश्रा, अधिशासी अधिकारी

रामपुर रोड पर कूड़े के पहाड़ में ढके हाईटेंशन बिजली के खंभे। संवाद

रामपुर रोड पर कूड़े के पहाड़ में ढके हाईटेंशन बिजली के खंभे। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed