फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   High-speed car hits auto, three injured

Hapur News: तेज रफ्तार कार ने ऑटो में मारी टक्कर, तीन घायल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
High-speed car hits auto, three injured
गढ़ में स्याना मार्ग पर कार की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हुई बाइक। संवाद
गढ़मुक्तेश्वर। नगर के स्याना रोड पर रविवार की शाम एक तेज रफ्तार कार ने ऑटो में टक्कर मार दी, जिससे तीन लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर भगदड़ मच गई और आसपास मौजूद लोगों की भीड़ जमा हो गई। घायलों का उपचार कराया जा रहा है।
विज्ञापन


स्याना चौपला की ओर से आ रही कार का चालक अचानक नियंत्रण खो बैठा। जिस कारण स्याना मार्ग पर स्थित मस्जिद के सामने कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे यात्रियों के इंतजार में खड़े ऑटो में जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें बैठे, आसपास खड़े लोग घायल हो गए। हादसे में ऑटो चालक को गंभीर चोटें आई हैं, जबकि बहादुरगढ़ क्षेत्र निवासी सुनील को मामूली चोट लगी। इसके अलावा राजू और बब्लू भी घायल हुए हैं। घायलों एक महिला भी शामिल हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारू कराया। पुलिस ने घायलों को तुरंत उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भिजवाया। हादसे के दौरान सड़क किनारे खड़ी बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं, ठेले-पटरी वाले दुकानदारों और राहगीरों में भगदड़ मच गई।
विज्ञापन


ऑटो से टकराकर रूक गई कार, हो सकता था बड़ा हादसा

घटना स्थल पर मौजूद लोगों का कहना है कि सड़क किनारे खड़े ऑटो से टकराकर कार रूक गई। यदि किसी कारण से कार नहीं रूक पाती, तो उसकी चपेट में आसपास मौजूद दर्जनों लोग आ सकते थे। जिससे बड़ा हादसा भी हो सकता था। हादसे के बाद से लोगों में रोष व्याप्त है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़कों पर वाहनों की गति पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। जिस कारण हादसे बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ स्तुति सिंह का कहना है कि घायलों का उपचार कराया जा रहा है। कार को कब्जे में लेते हुए चालक की तलाश की जा रही है। समय-समय पर अभियान चलाकर यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जाती है।

गढ़ में स्याना मार्ग पर कार की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हुई बाइक। संवाद

गढ़ में स्याना मार्ग पर कार की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हुई बाइक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed