{"_id":"654e5c76250f0753dc0cc798","slug":"high-security-in-railway-station-hapur-news-c-135-1-hpr1001-4759-2023-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: ट्रेनों और रेलवे स्टेशन पर बढ़ाई सुरक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: ट्रेनों और रेलवे स्टेशन पर बढ़ाई सुरक्षा
Fri, 10 Nov 2023 10:08 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Fri, 10 Nov 2023 10:08 PM IST
विज्ञापन
हापुड़। त्योहारों के मद्देनजर रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ और जीआरपी ने सतर्कता बढ़ा दी है। संदिग्ध लोगों से पूछताछ और उनकी तलाशी ली जा रही है। किसी भी प्रकार की अप्रिया घटना की रोकथाम के लिए आरपीएफ व जीआरपी सतर्क है। स्टेशन के साथ ट्रेनों में भी चेकिंग की जा रही है और यात्रियों को भी जहरखुरानी की घटनाओं से बचने के लिए जागरूक किया जा रहा है।
दिवाली पर ट्रेनों और रेलवे स्टेशन पर अधिक भीड़ रहती है। ऐसे में कई बार अप्रिय घटनाएं भी घटित हो जाती हैं। वहीं, ट्रेनों में भीड़ होने का फायदा उठाकर जहरखुरानी गिरोह भी यात्रियों को अपना शिकार बना लेते हैं। ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए आरपीएफ और जीआरपी ने सभी जवानों को सक्रिय रहने के निर्देश दिए हैं। आरपीएफ थाना निरीक्षक सुभाष यादव ने बताया कि रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में हर प्रकार की गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जा रही है। इसके अलावा ट्रेनों और रेलवे स्टेशन पर घोषणा कर यात्रियों को जागरूक किया जा रहा है। जहरखुरानी की घटनाओं पर भी अंकुश लगाने के लिए भी सतर्कता बरती गई है। यात्रियों को अनजान व्यक्ति का दिया गया खाद्य पदार्थ नहीं खाने की सलाह दी जा रही है।
उन्होंने बताया कि सीसीटीवी कैमरों की मदद से रेलवे स्टेशन की हर एक गतिविधियों पर भी निगाह रखी जा रही है। रेलवे स्टेशन पर आने जाने वाले लोगों से पूछताछ भी की जा रही है। लोगों को बताया जा रहा है कि यदि रेलवे स्टेशन या ट्रेन में लावारिश या संदिग्ध सामान दिखाई दे तो तत्काल आरपीएफ, जीआरपी या रेलवे के अधिकारी को तत्काल सूचना दें।