फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Heavy collision between dumper and auto

Hapur Accident: डंपर और ऑटो के बीच हुई जोरदार भिड़ंत, दो लोगों की हुई मौत

Fri, 26 Jan 2024 02:03 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़ Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 26 Jan 2024 02:03 PM IST
विज्ञापन
Heavy collision between dumper and auto
Hapur Accident - फोटो : अमर उजाला
हापुड़ के धौलाना थाना क्षेत्र में गुलावठी -पिलखुवा मार्ग पर ग्राम नंदपुर के समीप डंपर और आटो की भिड़ंत हो गई। इस हादसे में ऑटो सवार एक मावा व्यापारी और ऑटो चालक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन


ग्राम सपनावत निवासी पवन उर्फ़ पिंटू शादी आदि समारोह के मावा पहुंचने का कार्य करता था। शुक्रवार की सुबह वह गांव के ही जितेंद्र उर्फ़ जीतू के ऑटो में सवार होकर पिलखुवा से सामान ला रहा था। जब ऑटो धौलाना गुलावठी मार्ग पर नंदपुर गांव के पास पहुंचा तो ऑटो और मिट्टी के डंपर की भिड़त हो गई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में घायलों को लोगों की मदद से अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


दुर्घटना की सूचना मिलने पर धौलाना पुलिस मौके पर पहुंची। बताया गया कि दुर्घटना के बाद डंपर चालक मौके पर डंपर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने डंपर को कब्जे में ले लिया है। धौलाना थाना प्रभारी देवेंद्र बिष्ट ने बताया कि आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed