{"_id":"58b6e2c64f1c1b9c188317a6","slug":"health-department-training-room-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य विभाग के प्रशिक्षण कक्ष में लगी आग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य विभाग के प्रशिक्षण कक्ष में लगी आग
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Wed, 01 Mar 2017 08:45 PM IST
विज्ञापन
प्रशिक्षण कक्ष में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
महिला स्वास्थ्य कार्यकत्री प्रशिक्षण केंद्र पिलखवा में मंगलवार रात आग लगने से हजारों का फर्नीचर जलकर राख हो गया। इस दौरान लेंटर भी नीचे गिर गया। आसपास के लोगों ने रात में आग की लपटे देखी तो पुलिस को सूचित किया।
विज्ञापन
कुछ देर बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दमकल गाड़ी को बुलाया और कड़ी मशक्कत कर आग को बुझाया। आतिशबाजी से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। पिलखुवा में रेलवे रोड पर महिला स्वास्थ्य कार्यकत्री प्रशिक्षण केंद्र है।
विज्ञापन
बताते हैं कि मंगलवार रात एक बजे केंद्र के अंदर रखे फर्नीचर में आग लग गई। आग से केंद्र का लेंटर भी नीचे गिर गया। आसपास के लोगों ने आग की लपटे देखीं तो पुलिस को सूचित किया। मौके पर पुलिस ने पहुंचकर दमकल गाड़ी को बुलाया।
विज्ञापन
करीब आधे घंटे मशक्कत करने के बाद आग पर काबू पाया जा सका। केंद्र के कुक रजनेश कुमार ने बताया कि आतिशबाजी के कारण आग लगने की आशंका है। आग लगने से केंद्र का फर्नीचर जल गया है और लेंटर भी नीचे गिर गया है।
कोतवाल अजय अग्रवाल ने बताया कि रात में आग लगने की सूचना मिली थी। थोड़ी देर बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया था।