फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   haryana police raid

Hapur News: लूट के प्रयास के मामले में हरियाणा पुलिस ने दी दबिश

Mon, 10 Mar 2025 08:57 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Mon, 10 Mar 2025 08:57 PM IST
विज्ञापन
haryana police raid
गढ़मुक्तेश्वर। हरियाणा के करनाल जनपद के थाना निसिंग क्षेत्र में लूट का प्रयास करने वाले आरोपी को लेकर पुलिस ने उसके गांव में दबिश दी। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने गहनता से जांच की ।
विज्ञापन

थाना निसिंग में तैनात एसआई विरेंद्र सिंह गांव आलमगीरपुर निवासी राजेश को अपने साथ लेकर थाने पहुंचे। यहां उन्होंने बताया कि उनके थाना क्षेत्र के गांव प्योंत में किसान रविंद्र का डेरा है। जहां वह परिवार के साथ रहता है। शुक्रवार की सुबह राजेश और उसके साथियों ने डेरे में घुसकर तमंचे के बल पर धमकाते हुए रविंद्र की पत्नी से पांच लाख रुपये व गहने मांगे। लेकिन रविंद्र के बेटे ने पुलिस को सूचना दे दी। इसके बाद ग्रामीण और पुलिस मौके पर पहुंच गए। तीन बदमाश पुलिस को देखकर भागने लगे। लेकिन ग्रामीणों और पुलिसकर्मियों ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया था। आरोपी राजेश कुमार पिछले आठ माह से रविंद्र केघर पर नौकरी करता था और अपने साथी रोहताश, अर्जुन के साथ मिलकर लूट का षड्यंत्र रचा था। एसआई ने बताया कि वह आरोपी को लेकर उसके गांव में जांच के लिए आए थे। जांच रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को सौंप दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed