फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Hapur young man was tied with chains and beaten in exchange money

Hapur: रुपये के लेने-देन में युवक को जंजीरों से बांधकर पीटा, वीडियो वायरल, एक आरोपी गिरफ्तार

Fri, 23 Jun 2023 10:36 PM IST
Digvijay Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 23 Jun 2023 10:36 PM IST
सार

इस दौरान उसे मानसिक और शारीरिक यातनाएं भी दी गईं। मामले की वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने संज्ञान लेते हुए आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
Hapur young man was tied with chains and beaten in exchange money
रुपये के लेने-देन में युवक को जंजीरों से बांधकर पीटा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रुपयों के लेनदेन के विवाद को लेकर एक युवक को कुछ लोगों ने जंजीरों में बांधकर पांच घंटे तक पीटा। इस दौरान उसे मानसिक और शारीरिक यातनाएं भी दी गईं। मामले की वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने संज्ञान लेते हुए आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


मजीदपुरा निवासी इन्तिखाब ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि बृहस्पतिवार रात करीब सात बजे वह अपने घर के बाहर बैठा हुआ था। इस दौरन हसमत और आरिफ निवासी सिकंदरगेट यहां पहुंचे और बहला फुसलाकर उसे अपने घर ले गए। पीडि़त ने बताया कि उसके आरोपियों पर कुछ रुपये उधार हैं। जिसकी वह लगातार मांग कर रहा है। इसे लेकर ही दोनों उसे अपने घर ले गए थे।

विज्ञापन

 


आरोप है कि पहुंचने पर इन लोगों ने जबरन उसे जंजीर में बांध दिया। उसे जंजीर में बांधकर करीब पांच घंटे तक प्रताड़ित किया गया। उसकी लगातार पिटाई की गई। पिटाई के कारण उसकी चीखें सुनकर कुछ पड़ोसी मौके पर पहुंचे और उसे बंधन मुक्त कराकर घर भेजा। शुक्रवार को वह कोतवाली पहुंचा और मामले की शिकायत पुलिस से की। इस मामले का वीडियो भी वायरल हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

एएसपी मुकेश चंद मिश्रा ने बताया कि मामले का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। इनमें से एक आरोपी हसमत को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि दूसरे आरोपी की तलाश की जा रही है। पीडि़त का मेडिकल भी कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed