फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur

पुरानी रंजिश के चलते की थी अरुण की हत्या

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 01 Mar 2022 01:50 AM IST
विज्ञापन
hapur
पुरानी रंजिश के चलते की थी अरुण की हत्या
विज्ञापन

पिलखुवा। मोहल्ला रमपुरा निवासी अरुण हत्याकांड मामले में पुलिस ने रिमांड के दौरान आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त तमंचा, कारतूस और चाकू बरामद किए हैं। पुलिस की मानें तो तीनों आरोपियों ने पीसीआर के दौरान पूछताछ में अरुण की हत्या पुरानी रंजिश के चलते करना स्वीकार किया है।

रमपुरा में मतदान के बाद दस फरवरी की रात घर के बाहर घूम रहे अरुण की बाइक सवार हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। मृतक के पिता विनोद ने मोहल्ला निवासी चार हमलावरों के खिलाफ थाने पर नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस नामजद आरोपियों को गिरफ्तार करने में नाकाम रही थी। गत 17 फरवरी को चार में से तीन नामजद आरोपी सूरज, पिंटू और अभिमन्यु उर्फ काले ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया था। जिसके बाद गत 19 फरवरी को पुलिस ने जेल में जाकर तीनों आरोपियों से पूछताछ की थी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अभिनव सिंह पुंडीर ने बताया कि तीनों आरोपियों को रविवार दोपहर 12 बजे 24 घंटे के रिमांड पर लिया गया था। इस दौरान आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त तमंचा जटपुरा रोड से बरामद कर लिया गया है। तीन कारतूस एक खोखा और दो चाकू भी बरामद किए गए हैं। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पीसीआर के दौरान पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि अरुण और फरार चल रहे मोहल्ला निवासी रवि के बीच विवाद था। पहले भी कई बार दोनों पक्षों में मारपीट हो चुकी थी। इसी विवाद के चलते अरुण की हत्या कर दी गई थी। दस फरवरी का दिन हत्या के लिए इसीलिए चुना गया था कि पुलिस मतदान कराने में व्यस्त हैं। इसके चलते वह हत्या करने के बाद आसानी से फरार हो जाएंगे। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि फरार आरोपी रवि की तलाश में उसके संबंधित ठिकानों पर दबिश दी जा रही हैं। उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed