{"_id":"638b7bae4acd8477560321e8","slug":"hapur-news-pilakhwa-news-gbd248667587","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: विधायक आवास समेत 12 मोहल्लों की बिजली 32 घंटे रही गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: विधायक आवास समेत 12 मोहल्लों की बिजली 32 घंटे रही गुल
विज्ञापन
विधायक आवास समेत 12 मोहल्लों की बिजली 32 घंटे रही गुल
पिलखुवा। धौलाना विधायक के आवास समेत एक दर्जन मोहल्लों की बिजली 32 घंटे तक बाधित रही। शुक्रवार की देर रात विधायक धर्मेश सिंह तोमर ने जिलाधिकारी से बात की, इसके बाद निगम के अधिकारियों ने पहुंचकर बिजली सप्लाई चालू कराी। हालांकि कुछ देर के बाद फॉल्ट के कारण बिजली फिर से गुल हो गई।
हाइटेंशन लाइन में फॉल्ट के कारण शुक्रवार सुबह छह बजे पिलखुवा प्रथम बिजली से सप्लाई बंद हो गई। जिसके चलते मोहल्ला लोहरान, जिसमें विधायक का आवास स्थित के अलावा रेलवे रोड, शैलेष फार्म, शिवाजीनगर, छिद्दापुरी, गढ़ी, अशोकनगर, भोलापुरी, मंडी, साकेत समेत एक दर्जन से अधिक मोहल्लों की बिजली गुल हो गई। लोगों के कामकाज ठप हो गए, वह पीने के पानी को तरस गए। देर रात विधायक डूहरी स्थित 132 केवीए के बिजली घर पहुंचे और उन्होंने डीएम मेधारूपम से बात की। इसके कुछ देर बाद डिवीजन के अधिशासी अभियंता भूपेंद्र सिंह बिजली पहुंचे और फॉल्ट ठीक कराकर सप्लाई चालू कराई। लेकिन रात करीब एक बजे फॉल्ट होने से दोबारा सप्लाई बाधित हो गई। शनिवार उपरांत करीब दो बजे फॉल्ट को सही कर बिजली सप्लाई सुचाई कराई गई।
--
बुधवार शाम से ठप है मुकीमपुर बिजली घर
ऊर्जा निगम द्वारा शहर की बिजली सप्लाई जरूर सुचारु कर दी गई है। लेकिन मुकीमपुर बिजली घर के अलावा सपनावत के डहाना और बझैड़ा फीडरों की बिजली बुधवार शाम से बाधित है। कस्तला, अमीनगर, मुकीमपुर समेत करीब एक दर्जन गावों के ग्रामीणों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन
कोट-
अधिशासी अभियंता भूपेंद्र सिंह ने बताया कि पिलखुवा प्रभम बिजली घर के फॉल्ट को सही कराकर शनिवार दोपहर दो बजे से आपूर्ति सुचारु करा दी गई है। मुकीमपुर बिजली घर की सप्लाई भी जल्द चालू करा दी जाएगी।