{"_id":"6388d5db2c592339fc1fb5a8","slug":"hapur-news-pilakhwa-news-gbd24857354","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: ऊर्जा निगम की हड़ताल से दस गांवों की बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: ऊर्जा निगम की हड़ताल से दस गांवों की बिजली गुल
विज्ञापन
ऊर्जा निगम की हड़ताल से दस गांवों की बिजली गुल
पिलखुवा। ऊर्जा निगम के कर्मचारियों के अनिश्चित कालीन हड़ताल के कारण दस गांवों की बिजली आपूर्ति बुधवार शाम सात बजे से ठप पड़ी है। हड़ताल के चलते निगम कर्मी फॉल्ट सही करने नहीं जा रहे है, जिसके चलते ग्रामीण जहां अंधेरे में रहने को मजबूर है।
मुकीमपुर बिजली घर से कस्तला कासमाबाद, अमीपुर, नगला, मुकीमपुर समेत आठ गांव और किसानों के नलकूपों को बिजली की आपूर्ति की जाती है। बुधवार शाम करीब सात बजे हाईटेंशन लाइन में फॉल्ट होने के कारण बिजली घर की आपूर्ति बाधित हो गई। इसके अलावा सपनावत बिजलीघर के अंतर्गत आने वाले डहाना और बझैड़ा फीडरों की आपूर्ति भी फॉल्ट के कारण बुधवार शाम से ठप पड़ी है। बिजली आपूर्ति बाधित होने से करीब सात हजार उपभोक्ता परेशान है। जब ग्रामीण बिजलीघर पर फोन करते हैं तो कर्मचारी हड़ताल पर होने की बात कहकर फोन काट देते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि अंधेरा होने के कारण गांवों में आपराधिक घटनाओं का डर सताने लगा है, रात भर जागकर काटनी पड़ रही है। फसलों को पानी नहीं मिल रहा है, दैनिक कार्य भी प्रभावित हो गए हैं।
डिवीजन के अधिशासी अभियंता भूपेंद्र सिंह ने बताया कि बुधवार शाम 37 हजार की लाइन में फॉल्ट होने के कारण मुकीमपुर बिजली घर और 11 हजार की लाइन में फॉल्ट हो जाने के कारण सपनावत बिजली के अंतर्गत आने वाले बझैड़ा और डहाना फीडरों की आपूर्ति बंद चल रही है। निगम कर्मियों के हड़ताल पर रहने से करीब सात हजार उपभोक्ता बिजली आपूर्ति से बाधित हैं। सप्लाई चालू कराने के प्रयास किए जा रहे हैं, जल्द ही सप्लाई चालू करा दी जाएगी।