{"_id":"6362a452d9c9cc25115d29ab","slug":"hapur-news-pilakhwa-news-gbd247067349","type":"story","status":"publish","title_hn":"लिफ्ट देकर कंपनी के कर्मचारी से पचास हजार की लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लिफ्ट देकर कंपनी के कर्मचारी से पचास हजार की लूट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लिफ्ट देकर कंपनी के कर्मचारी से पचास हजार की लूट
पिलखुवा। छिजारसी टोल प्लाजा के पास स्कूटी पर सवार एक व्यक्ति ने कंपनी के कर्मचारी को लिफ्ट देकर पचास हजार रुपये लूट लिए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
रामपुर निवासी प्रबल शर्मा ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि वह हरियाणा सोनीपत के बहलगढ़ स्थित एक कंपनी में नौकरी करता है। गत 23 अक्तूबर को दिवाली पर्व पर वह घर जाने के लिए लिफ्ट लेकर छिजारसी टोल प्लाजा पर पहुंचा। वहां पर वह बस का इंतजार करने लगा। करीब दो घंटे बाद एक व्यक्ति उसके पास पहुंचा और उसने अपना नाम मुकेश जाटव बताते हुए रामपुर मलक जाने की बात कही। इसी बीच स्कूटी सवार एक युवक वहां पहुंचा और बरेली शाहजहांपुर जाने की जानकारी लेने लगा। स्कूटी सवार ने बताया कि वह डाक पार्सल की गाड़ी चलाता है, जो कुछ ही दूर लोड हो रही है। आरोप है कि स्कूटी सवार ने दोनों को बैठाकर अतरौली-भोजपुर मार्ग स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मीरापुर गढ़ी के पास ले गया और दोनों ने जान से मारने की धमकी देकर डेबिट कार्ड ले लिया। रास्ते में एटीएम से पांच बार में पचास हजार रुपये की नकदी निकलवा ली। आरोपी उससे नकदी लूटकर फरार हो गए । भ
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह बताया कि प्रबल शर्मा की तहरीर पर मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। छिजारसी टोल प्लाजा एवं रास्ते में लगे सीसीटीवी कैमरा की फुटेज खंगालने के साथ जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।