{"_id":"630505795ea5e01e746cd0e0","slug":"hapur-news-pilakhwa-news-gbd2434122128","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली के उपमुख्यमंत्री के गांव पहुंची सीबीआई की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री के गांव पहुंची सीबीआई की टीम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री के गांव पहुंची सीबीआई की टीम
पिलखुवा। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के पैतृक गांव शाहपुर फगौता में मंगलवार को सीबीआई के अधिकारियों की टीम पहुंची। अधिकारी मनीष सिसोदिया के चाचा को गाड़ी में बैठाकर खेतों पर ले गए, वहां जमीन संबंधी जांच-पड़ताल की।
धौलाना क्षेत्र का शाहपुर फगौता दिल्ली के उपमुख्यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया का पैतृक गांव है। गांव में मनीष सिसोदिया के परिवार के सदस्य रहते है। उपमुख्यमंत्री के चाचा सोनवीर सिंह बताया कि मंगलवार दोपहर करीब चार से पांच गाड़ियां उनके घर पर आकर रुकी। सभी गाड़ियां दिल्ली नंबर की थी। गाड़ियों में सवार लोग उन्हें अपने साथ बैठाकर खेतों पर ले गए, जहां उन्होंने खेतों के बारे में पूछताछ की। अधिकारियों ने मनीष सिसोदिया द्वारा गांव में बनाए गए मंदिर, पैतृक खेत समेत अन्य संपत्तियों के बारे में जानकारी ली। उपमुख्यमंत्री के चाचा के बताया कि मनीष सिसोदिया ने गांव में कोई जमीन नहीं खरीदी है, यह बात उन्होंने अधिकारियों को बता दी है। इसके बाद टीम के अधिकारी उन्हें गांव में छोड़कर चले गए। हालांकि स्थानीय पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी मामले की जानकारी होने के इनकार कर रहे है।