फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

महिला की हत्या के प्रयास के मामले में जांच शुरू

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jul 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
hapur news
महिला की हत्या के प्रयास के मामले में जांच शुरू
विज्ञापन

पिलखुवा। महिला पर तेजाब डालकर उसकी हत्या करने के प्रयास के मामले में बृहस्पतिवार को मेरठ क्राइम ब्रांच की टीम जांच करने पहुंची। टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाने के अलावा पीड़िता और अन्य सदस्यों के बयान दर्ज किए गए।

थाना क्षेत्र के गांव सिखेड़ा में गत दो जुलाई 2021 की सुबह करीब चार बजे आरोपियों ने महिला के ऊपर तेजाब डाल दिया था। घटना के समय महिला परिवार के सदस्यों और बच्चों के साथ घर के आंगन में सो रही थी। जिसमें महिला बुरी तरह झुलस गई थी, पत्नी को बचाने के चक्कर में उसका पति भी गंभीर रूप से झुलस गया था। पुलिस के अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण कर मामले की पड़ताल की थी। मामले में पीड़िता के देवर ने थाने पर पुरानी रंजिश के चलते महिला की हत्या करने के उद्देश्य से तेजाब डालने के आरोप में गांव के पांच लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस द्वारा मामले में एक साल तक नामजद आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं किये जाने पर पीड़ित ने उच्चाधिकारियों से गुहार लगाई। जिसके बाद मामले की विवेचना मेरठ अपराध शाखा स्थानांतरण कर दी गई। इसी के चलते मेरठ क्राइम ब्रांच में तैनात इंस्पेक्टर चमन प्रकाश शर्मा के नेतृत्व में तीन सदस्यीय टीम थाना और सिखेड़ा स्थित पीड़िता के घर पहुंची। विवेचनाधिकारी ने बताया कि मामले की जांच मेरठ क्राइम ब्रांच द्वारा की जा रही है। घटना स्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य संकलन, पीड़िता और अन्य सदस्यों के बयान दर्ज किये गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed