{"_id":"62cdaabb1e2e6c3ac97c4514","slug":"hapur-news-pilakhwa-news-gbd241427056","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिखेड़ा मंदिर के पुजारी ने लगाया हमले का आरोप, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिखेड़ा मंदिर के पुजारी ने लगाया हमले का आरोप, वीडियो वायरल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिखेड़ा मंदिर के पुजारी ने लगाया हमले का आरोप, वीडियो वायरल
पिलखुवा। कोतवाली क्षेत्र के गांव सिखेड़ा स्थित मंदिर के पुजारी ब्रह्मगिरी महाराज ने गांव निवासी चार युवकों पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। वहीं मारपीट के वायरल वीडियो में कुछ ग्रामीण युवक के साथ मारपीट कर रहे है। वहां पर पुजारी भी खड़े हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मंदिर के पुजारी ब्रह्म गिरी महाराज ने बताया कि सोमवार की रात करीब 11 बजे वह अपने साथी राजू विश्वास के साथ कार द्वारा सहारनपुर से लौट रहे थे। मंदिर परिसर के पास सड़क पर चार युवक बैठे थे, हॉर्न बजाने के बावजूद वह नहीं उठे। कार को पास आते ही हमलावरों ने उस पर धावा बोल दिया। पुजारी की चीख सुनकर ग्रामीण और मंदिर परिसर में बैठे पुलिस कर्मी मौके की तरफ दौड़े। पुजारी ने बताया कि ग्रामीणों ने एक युवक को पकड़ लिया था लेकिन, वह चकमा देकर भाग गया। वहीं आरोपी के परिजनों का कहना है कि पुजारी ने पुलिस के सामने युवक की पिटाई कर घायल कर दिया।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह ने बताया कि पुजारी की तहरीर और वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच की जा रही है, साक्ष्यों के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।