{"_id":"6272b41a0962e8077564cf1c","slug":"hapur-news-pilakhwa-news-gbd2378994120","type":"story","status":"publish","title_hn":"मयंक के हत्यारोपी आबिद से पुलिस ने तमंचा किया बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मयंक के हत्यारोपी आबिद से पुलिस ने तमंचा किया बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मयंक के हत्यारोपी आबिद से पुलिस ने तमंचा किया बरामद
पिलखुवा। पुलिस मुठभेड़ से बचने को चोरी के मामले की जमानत रद्द कराकर बुलंदशहर जेल में बंद युवा व्यापारी मयंक हत्याकांड के आरोपी आबिद को पुलिस ने पूछताछ के लिए सात घंटे की पुलिस कस्टर्डी रिमांड (पीसीआर) पर लिया है। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने बुधवार आरोपी को सुबह नौ बजे जेल से लिया और पूछताछ कर शाम चार बजे वहीं भेज दिया। पूछताछ के दौरान पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त तमंचा बरामद करने का दावा किया है। पुलिस की मानें तो आरोपी आबिद ने हत्याकांड से संबंधित कई अहम खुलासे किये है।
गौरतलब है कि गत एक अप्रैल की रात हाईवे किनारे स्थित किराना के थोक कारोबारी राजीव मित्तल की दुकान में सशस्त्र बदमाशों ने डकैती के उद्देश्य से घुसने का प्रयास किया था। विरोध करने पर बदमाशों ने राजीव की चाकूओं से हमला किया और उसके पुत्र मयंक को सिर में गोली मार दी थी। गत दो अप्रैल को मयंक की उपचार के दौरान गाजियाबाद स्थित एक अस्पताल में मौत हो गई थी। पुलिस विवेचना में सात बदमाशों के नाम प्रकाश में आए थे। मामले में गौतमबुद्ध नगर के थाना जारचा क्षेत्र के गांव खटाना निवासी आबिद का नाम प्रकाश में आया, पुलिस की गिरफ्त से पहले आरोपी ने गुलावठी थाने में दर्ज एक चोरी के मामले की जमानत रद्द कराई और बुलंदशहर जेल चला गया था।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अभिनव सिंह पुंडीर ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर आबिद को बुधवार सुबह नौ बजे बुलंदशहर जेल से पूछताछ के लिए बाहर लाया गया। इस दौरान आरोपी ने बताया कि लगातार तीन दिन बैंक बंद होने के कारण व्यापारी के पास अधिक नकदी एकत्र होने की संभावना के चलते लूट के उद्देश्य से दुकान पर सात लोगों ने धावा बोला था। पिता-पुत्र द्वारा विरोध करने और एक साथी को मयंक द्वारा पहचानने पर उसे गोली मारी थी। पांच बदमासों ने दुकान में घ्ुासने का प्रयास किया था जबकि साथी उमेश और शंकर दुकान के बाहर खड़े थे। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त तमंचा बरामद कर लिया है, तथा पीसीआर खत्म होने पर आरोपी को शाम चार बजे जेल में दाखिल कर दिया गया है।