{"_id":"624f2781cc0c3d3741518b92","slug":"hapur-news-pilakhwa-news-gbd2365453187","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईटेंशन लाइन की चिंगारी से दस बीघा गेहूं की फसल राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईटेंशन लाइन की चिंगारी से दस बीघा गेहूं की फसल राख
विज्ञापन

पिलखुवा। धौलाना विकास खंड क्षेत्र के गांव डूहरी में बृहस्पतिवार दोपहर हाईटेंशन लाइन की चिंगारी के कारण गेहूं की फसल में आग लग गई। आग लगने से किसान की दस बीघा से अधिक फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग की है।
डूहरी गांव निवासी इकराम खान के खेत के ऊपर से बिजली की हाईटेंशन लाइन जा रही है। खेत में गेहूं की फसल तैयार खड़ी है। कटाई के लिए तैयारी चल रही थी। बृहस्पतिवार दोपहर तारों से निकली चिंगारी के कारण खेत में आग लग गई और फसल जलकर नष्ट हो गई। मामले की सूचना अग्रिशमन विभाग को दी गई। जब तक आग पर काबू पाया गया तब तक गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।