फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

बदमाशों की गोली से घायल मयंक ने अस्पताल में तोड़ा दम

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 02 Apr 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
hapur news
बदमाशों की गोली से घायल मयंक ने अस्पताल में तोड़ा दम
विज्ञापन

पिलखुवा। बदमाशों की गोली से घायल व्यापारी मयंक मित्तल उर्फ प्रिंस ने शनिवार देर शाम अस्पताल में दम तोड़ दिया। वहीं मयंक के पिता की हालत में सुधार बताया जा रहा है। घटना के खुलासे के लिए व्यापारियों ने पुलिस को 72 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। निर्धारित अवधि के बाद सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने की चेतावनी दी है।
नेशनल हाईवे स्थित पिलर संख्या 12 के पास किराना के थोक व्यापारी राजीव मित्तल और उनके पुत्र मयंक मित्तल पर शुक्रवार देर रात दो बाइक सवार चार बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया था। घटना के समय व्यापारी और उसका पुत्र दुकान बंद कर रहे थे। इसी बीच वहां पहुंचे बदमाशों ने पिता-पुत्र को दुकान के अंदर धकेलने का प्रयास किया। जिसका राजीव मित्तल द्वारा विरोध किया गया, जिस पर बदमाशों ने गोली चलाई, जो दीवार पर जाकर लगी। इसके बाद बदमाशों ने राजीव पर चाकू से वार कर दिया। व्यापारी के पुत्र मयंक ने एक बदमाश को पकड़ लिया, तभी एक बदमाश ने मयंक को सिर से सटाकर गोली मार दी। इसके बाद बदमाश फरार हो गए। घटना के बाद से पीड़ित के घर पर पुलिस फोर्स तैनात है। मामले में व्यापारी राजीव मित्तल के भाई नरेंद्र मित्तल द्वारा थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया है कि लूट के उद्देश्य से दो बाइकों पर सवार चार बदमाशों ने हमला किया था। नरेंद्र ने बताया कि मयंक और उसके पिता राजीव का उपचार गाजियाबाद के अस्पताल में चल रहा था, देर शाम मयंक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

शनिवार को एएसपी सर्वेश कुमार मिश्रा ने व्यापारी के घर पहुंचकर परिजनों को घटना का जल्द से जल्द खुलासा करने का आश्वासन दिया। वहीं घटना के बाद से व्यापारियों में भारी आक्रोश है, इसी के चलते पुलिस ने बदमाशों को 72 घंटे में गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय बंसल अकेला का कहना है कि रविवार तक अगर पुलिस द्वारा मामले का पर्दाफाश नहीं किया गया तो सोमवार को बाजार बंद कराया जाएगा और व्यापारी सड़कों पर उतरकर पुलिस के खिलाफ आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक सर्वोष कुमार मिश्रा का कहना है कि प्रथम दृष्टयता मामला लूट की कोशिश से जुड़ा लग रहा है। इसके साथ अन्य बिंदुओं पर भी जांच चल रही है। घटना का शीघ्र खुलासा कर दिया जाएगा।
एक वर्ष पहले ही हुई थी प्रिंस की शादी
सिर में गोली लगने से गंभीर रूप से घायल मयंक उर्फ प्रिंस की 16 फरवरी 2021 को बिलासपुर निवासी साक्षी के साथ शादी हुई है। उनका दो माह का पुत्र भी है। वारदात के समय साक्षी बच्चे समेत अपने मायके गई हुई थी। राजीव मित्तल का छोटा पुत्र राहुल मित्तल देहरादून किसी कंपनी में नौकरी करता है।
दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे दो माह से खराब
व्यापारी की दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरा जो पिछले दो माह से खराब चल रहे है। परिजनों ने बताया कि कंपनी के लोगों को सही करने के लिए बोला हुआ था, लेकिन अभी तक सही नहीं हो पाए वहीं, मकान के पास मंदिर पर भी लगा कैमरा भी खराब है।
पुलिस ने रात दो बजे तक खंगाली सीसीटीवी फुटेज
घटना के बाद अपर पुलिस अधीक्षक, सीओ पिलखुवा और कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने रात दो बजे तक हाईवे स्थित अन्य दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला। लेकिन कोई खास जानकारी हासिल नहीं हो सकी है। अधिकारियों ने करीब छह दुकानों को खुलवाकर कैमरा की फुटेज खंगाली।
असुरक्षित महसूस कर रहे व्यापारी
हैंडलूम नगरी में आए दिन हत्या, लूट जैसी संगीन घटनाएं होने से व्यापारी अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहे है। इसी के चलते बड़ी संख्या में व्यापारी गाजियाबाद, नोएडा में शिफ्ट हो गए है। जबकि दूरदराज से कारोबार के सिलसिले में व्यापारी अकसर पिलखुवा आते हैं। करोड़ों का राजस्व देने के बाद भी व्यापारी अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित है।

सफाई व्यवस्था ठप करने की चेतावनी
पालिकाध्यक्ष गीता गोयल के पति मनोज गोयल ने बदमाशों की जल्द गिरफ्तारी नहीं होने पर शहर की सफाई व्यवस्था ठप करने की चेतावनी दे है। विरोधी स्वर के चलते पुलिस में अफरातफरी का माहौल है। पुलिस अधीक्षक गठित की गई चारों टीमों से लगातार जानकारी ले रहे हैं और नाराज व्यापारियों को मनाने का प्रयास करने में लगे हैं।

घटना के बाद से व्यापारी के घर के बाहर तैनात पुलिस फोर्स।

घटना के बाद से व्यापारी के घर के बाहर तैनात पुलिस फोर्स।- फोटो : PILAKHWA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed