{"_id":"619e6c2bdc0d83055307a092","slug":"hapur-news-pilakhwa-news-gbd2299063125","type":"story","status":"publish","title_hn":"डंपिंग ग्राउंड मामला- निगम द्वारा चिन्हित जमीन की कराई चहारदीवारी को ग्रामीणों ने गिराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डंपिंग ग्राउंड मामला- निगम द्वारा चिन्हित जमीन की कराई चहारदीवारी को ग्रामीणों ने गिराया
विज्ञापन
डंपिंग ग्राउंड की ओर हाथों में डंडा और फाबड़ा लेकर जाते युवक।
- फोटो : PILAKHWA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गालंद में ग्रामीणों ने डंपिंग ग्राउंड की बाउंड्रीवाल तोड़ी
गाजियाबाद/पिलखुवा। गालंद गांव में दो दिन पहले बनाई गई डंपिंग ग्राउंड की बाउंड्रीवाल बुधवार को ग्रामीणों ने ढहा दी। स्थानीय निवासियों ने जमकर हंगामा कर वहां खड़ी नगर निगम की जेसीबी, ट्रैक्टर और कुर्सियां तोड़ डाली, कर्मियों के साथ गाली-गलौज की। इस दौरान ग्रामीणों और पुलिस के बीच धक्का मुक्की भी हुई। पुलिस ने दो दिन के लिए काम रुकवा दिया। नगर निगम के अवर अभियंता ने 34 लोगों को नामजद करते हुए 225 अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।
नगर निगम ने वेस्ट टू एनर्जी प्लांट लगाने के लिए गालंद गांव में 44.25 एकड़ जमीन अधिगृहीत की है। इसमें से अधिकांश जमीन जीडीए ने नगर निगम को दी है और कुछ हिस्सा निगम ने किसानों से खरीदा है। कूड़े से बिजली बनाने का प्लांट लगाने का कांट्रेक्ट नीदरलैंड की कंपनी जीसी इंटरनेशनल को दिया गया है। कंपनी ने इस जमीन की बाउंड्रीवाल बनाकर देने के लिए कहा है। नगर निगम ने दो दिन पहले ही यहां रेडिमेड स्ट्रक्चर से बाउंड्रीवाल बनाने काम शुरू किया था। करीब 200 मीटर चाहरदीवारी बनाकर तैयार हो गई थी।
बुधवार सुबह करीब नौ बजे गालंद पंचायत घर पर ग्रामीण एकत्र हुए और डंपिंग ग्राउंड की जमीन पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने निगम की ओर से कराई गई चहारदीवारी को ध्वस्त कर दिया और जमकर हंगामा किया। सूचना पर अपर नगरायुक्त आरएन पांडेय, अपर पुलिस अधीक्षक सर्वेश कुमार मिश्रा, एसडीएम धौलाना सुनीता सिंह, सीओ सदर एसएन वैभव पांडेय, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अभिनव सिंह पुंडीर, धौलाना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय पांडेय, दो प्लाटून पीएसी के साथ मौके पर पहुंचे। अपर पुलिस अधीक्षक सर्वेश मिश्रा ने बताया कि पूरे प्रकरण की जानकारी डीएम, एसपी को बिंदुवार दे दी गई है। दोनों उच्चाधिकारियों ने गाजियाबाद के अधिकारियों से बातचीत कर, दो दिन के लिए निर्माण कार्य को रुकवा दिया है।
विज्ञापन
ग्रामीणों में सीओ के खिलाफ दिखा गुस्सा
हंगामे के दौरान ग्रामीणों में सीओ पिलखुवा के खिलाफ गुस्सा नजर आया। ग्रामीणों का कहना है कि सीओ ने दो दिन पूर्व चहारदीवारी कराने से पहले ग्रामीणों को फोन करके आरपार की लड़ाई लड़ने की चेतावनी दी थी। ग्रामीणों का आरोप है कि सीओ ने निर्माण कार्य रुकवाने पर पीटकर जेल भेजने की धमकी दी थी। हालांकि सीओ मौके पर नहीं थे। फोन पर उन्होंने ऐसा कहने की बात से इनकार किया है।
---
संपत्ति को नुकसान पहुंचाते वीडियो में हुए कैद
निगम के अवर अभियंता योगेश कुमार की ओर से पिलखुवा थाने में 34 लोगों को नामजद कर 225 अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। इनमें 20-25 महिलाएं भी शामिल हैं। उनका कहना है कि किसानों ने नगर निगम की जेसीबी, ट्रैक्टर समेत 10 लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान किया है। 180 मीटर लंबी और 8 फुट ऊंची बाउंड्रीवाल तोड़ दी है। इसकी वीडियो भी उनके पास मौजूद है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अभिनव सिंह पुंडीर का कहना है कि वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर रिपोर्ट दर्ज करके अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
---
कोट
इनके नाम दिए तहरीर में
कृष्णपाल, विवेक तोमर, योगेश तोमर, फूल सिंह, राजा तोमर, योगेंद्र सिंह, आशु तोमर, मनोज तोमर, अरुण उर्फ मंत्री, योगेश, निक्की, शिवा, रोबिन, अनिल, अनुराग तोमर, रमेश तोमर, नीटू, अमन, सतीश, गोपाल उर्फ बाबा, बंटी, उमेश, विकास, तुषार, योगेश, अरुण , हरिओम तोमर, सतवीर, मनोज उर्फ बाबा, दीपक तोमर, रामचंद्र शर्मा, रहीसुद्दीन लारा, अजीत सिंह, अरुण, सुरेंद्र।
गालंद में कचरा नहीं डाला जा रहा है, सिर्फ बाउंड्रीवाल बर्नाई जा रही है। कुछ लोगों ने बुधवार को गालंद में साइट पर पहुंच नगर निगम की संपत्ति को तोड़फोड़ दिया। उनके खिलाफ तहरीर दे दी गई है। पुलिस कार्रवाई कर रही है। - महेंद्र सिंह तंवर, नगरायुक्त
34 नामजद समेत 225 अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज
पिलखुवा। गाजियाबाद नगर निगम की ओर से कराई जा रही चहारदीवारी को गिराए जाने के मामले में निगम के अवर अभियंता योगेश कुमार ने थाने में तहरीर दी है। उनकी शिकायत पर 34 ग्रामीणों को नामजद कर 150 पुरुष और करीब 25 अज्ञात महिलाओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
अवर अभियंता द्वारा थाने पर दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा गया है कि बुधवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे निगम द्वारा खरीदी गई भूमि की चहारदीवारी का निर्माण कार्य कराया जा रहा था। इसी दौरान हाथों में लाठी-डंडे, फावड़ा व हथियार लेकर गालंद निवासी सुरेंद्र, मनोज तोमर, हरिओम, दीपक तोमर, अरुण, रोविन, अनिल, अनुराग, रमेश, नीटू, सतीश, अमन, सतवीर, रामचंद्र समेत अन्य सैकड़ों ग्रामीण और महिलाएं निर्माणाधीन स्थल पर पहुंचे और चहारदीवारी गिरा दी। इसके अलावा ग्रामीणों ने निगम की जेसीबी का शीशा, ट्रैक्टर की लाइट और टेंट की कुर्सियों को तोड़ दिया। इस वजह से निगम को करीब दस लाख रुपये के राजस्व की क्षति हुई है।

तोड़फोड़ के बाद डंपिंग ग्राउंड पर तैनात पुलिस फोर्स।- फोटो : PILAKHWA

एएसपी से नौकझोक करती महिला कुशम तोमर।- फोटो : PILAKHWA

चहारदीवारी गिराने के दौरान हंगामा करते ग्रामीण।- फोटो : PILAKHWA

गाजियाबाद नगर निगम द्वारा बनायी गई चहारदीवारी को गिराते ग्रामीण।- फोटो : PILAKHWA

डंपिंग ग्राउंड सथल पर क्षतिग्रस्त अवस्था में खड़ा ट्रेक्टर।- फोटो : PILAKHWA

डंपिंग ग्राउंड स्थल पर धरना देकर बैठे ग्रामीण।- फोटो : PILAKHWA