{"_id":"6176fedab100f4391e4ef86e","slug":"hapur-news-pilakhwa-news-gbd228337420","type":"story","status":"publish","title_hn":"गालंद में डंपिंग ग्राउंड के विरोध में होगी महापंचायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गालंद में डंपिंग ग्राउंड के विरोध में होगी महापंचायत
विज्ञापन
डंपिंग ग्राउंड के विरोध में धरना पर बैठे ग्रामीण।
- फोटो : PILAKHWA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गालंद में डंपिंग ग्राउंड के विरोध में होगी महापंचायत
पिलखुवा। गाजियाबाद नगर निगम द्वारा गालंद गांव में बनाए जा रहे डपिंग ग्राउंड के विरोध में ग्रामीणों ने महापंचायत करने का एलान किया है। इसके लिए गांवों में जनसंपर्क करना शुरू कर दिया है। हालांकि महापंचायत को लेकर अभी तक तिथि निर्धारित नहीं की गई है।
डंपिंग ग्राउंड के विरोध में मसूरी नहर पटरी के किनारे 23वें दिन भी ग्रामीणों का धरना जारी रहा। इस दौरान अधिवक्ता मनोज तोमर ने बताया कि समिति ने धौलाना विधानसभा क्षेत्र के गांवों की एक महापंचायत बुलाने का निर्णय लिया है। दिवाली से पहले रविवार को महापंचायत का आयोजन किया जा सकता है। इसे सफल बनाने के लिए ग्रामीणों से संपर्क शुरू कर दिया गया है। इस दौरान हरिओम तोमर, राजीव तोमर, संजय कोरी, राजू, मनोज, संजीव, राजेंद्र, अमन, मोमीन, जावेद समेत कई गांवों के प्रधान मौजूद रहे।
एसडीएम विजय वर्धन सिंह ने बताया कि महापंचायत के मामले की जानकारी नहीं है, धरना समाप्त कराने के लिए किसानों से वार्ता की जा रही है। जल्द ही मामले का समाधान निकाला जाएगा।