फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

डंपिंग ग्राउंड के विरोध में आज डीएम से मिलेंगे ग्रामीण

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 13 Oct 2021 12:41 AM IST
विज्ञापन
hapur news
डंपिंग ग्राउंड के विरोध में आज डीएम से मिलेंगे ग्रामीण
विज्ञापन

पिलखुवा। गाजियाबाद नगर निगम द्वारा गालंद गांव में बनाये जा रहे डंपिंग ग्राउंड का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। गाजियाबाद के पार्षद अजय शर्मा के वायरल वीडियो के बाद से ग्रामीणों में रोष बढ़ने लगा है। पार्षद पर कार्रवाई के लिए बुधवार को ग्रामीण और अधिवक्ता डीएम से मिलेंगे।
गाजियाबाद का कूड़ा डंप करने के लिए नगर निगम द्वारा गालंद में बनाये जा रहे डंपिंग ग्राउंड के विरोध में तीन अक्तूबर से कई गांवों के ग्रामीण धरने पर बैठे हैं। धौलाना बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष मनोज तोमर ने कहा कि कानूनी लड़ाई के लिए न्यायालय का सहारा भी लिया जाएगा। डंपिंग ग्राउंड बनने से समूचा क्षेत्र संक्रामक बीमारियों की चपेट में आ जाएगा। इसलिए डंपिंग ग्राउंड नहीं बनने दिया जाएगा। ग्रामीणों ने कहा कि धौलाना विधायक असलम चौधरी के खिलाफ गाजियाबाद के पार्षद की वीडियो वायरल हुई है जिसमें कहा कि वह कर्मियों के साथ 21 अक्तूबर को गांलद में बन रहे डंपिंग ग्राउंड में कूड़ा डंप करेंगे। विधायक रोक सकते हैं तो रोक कर दिखाएं। बुधवार को पार्षद पर कार्रवाई के लिए जन कल्याण किसान मोर्चा समिति के नेतृत्व में ग्रामीण डीएम से मिलेंगे। इस दौरान मनोज तोमर, राजू तोमर, सीताराम, अनुराग तोमर, नितेंद्र, राजेंद्र, जाहिद, अनिल, जगवती देवी, कुसुम देवी, रेखा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

वायरल वीडियो में पार्षद ने दस दिन का समय दिया है। उनकी जब इच्छा करें कूड़ा डंप करने आ सकते हैं। दूसरे के घर का कूड़ा किसी भी कीमत पर अपने घर में नहीं डालने दिया जाएगा। नगर निगम गाजियाबाद में डंपिंग ग्राउंड बनाए। - असलम चौधरी, क्षेत्रीय विधायक।
विज्ञापन
विज्ञापन

गाजियाबाद के नगर निगम के पार्षद के वायरल वीडियो का संज्ञान लिया जा रहा है। किसी भी कीमत पर शांतिभंग नहीं होने दी जाएगी।
विजय वर्धन सिंह, एसडीएम धौलाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed