{"_id":"6161de6b8ebc3e289c7474af","slug":"hapur-news-pilakhwa-news-gbd22742063","type":"story","status":"publish","title_hn":"आसरा कॉलोनी में जगह-जगह गंदगी के ढेर, सीवर लाइन भी टूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आसरा कॉलोनी में जगह-जगह गंदगी के ढेर, सीवर लाइन भी टूटी
विज्ञापन
प्रदर्शन करती आसरा कॉलोनी की महिलाएं।
- फोटो : PILAKHWA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आसरा कॉलोनी में जगह-जगह गंदगी के ढेर, सीवर लाइन भी टूटी
पिलखुवा। पबला रोड स्थित आसरा कॉलोनी में जगह-जगह गंदगी फैली हुई है वहीं सीवर लाइन टूटने से गंदा पानी सड़कों पर आ गया है। शिकायतों के बाद भी समाधान न होने पर मोहल्ले के लोगों ने पालिका के खिलाफ धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
प्रधानमंत्री आवासीय योजना के अंतर्गत डूडा विभाग द्वारा पबला रोड पर आसरा के नाम से आवासीय कॉलोनी बनाई गई थी। इस कॉलोनी में लगभग 95 परिवार रहते हैं। कॉलोनी निवासी सरोज देवी ने बताया कि पिछले कई दिन से सीवरेज लाइन टूटी पड़ी है, सड़कों पर गंदा पानी बह रहा है। सफाई कर्मी के नहीं आने के चलते जगह-जगह गंदगी फैली हुई है। हल्की बारिश में ही छत से पानी टपकने लगता है। कॉलोनी के मुख्य गेट पर पालिका का डस्टबिन रखा हुआ है। जो कूड़े से भरा हुआ हैं। कई बार पालिका के अधिकारियों को शिकायती पत्र दिया जा चुका है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका हैं। प्रदर्शन करने वालों महिलाओं में आशा, पूनम, सोनम, लता, आशा, सत्यवती, बीना, राजबाला, लक्ष्मी, वीरा और ऊषा आदि शामिल रही।
सीवरेज लाइन की जल्द मरम्मत कराई जाएगी वहीं सफाई व्यवस्था के लिए भी दिशा निर्देश दिए गए हैं। - विकास सेन, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद पिलखुवा।