{"_id":"61156ce88ebc3e7b355dc41d","slug":"hapur-news-pilakhwa-news-gbd2240358141","type":"story","status":"publish","title_hn":"एंटी रोमियो अभियान : शहर में चला एंटी रोमियो अभियान, बेवजह घूमने वालों को थाने में बिठाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एंटी रोमियो अभियान : शहर में चला एंटी रोमियो अभियान, बेवजह घूमने वालों को थाने में बिठाया
विज्ञापन
युवकों को कानून का पाठ पढ़ाती महिला पुलिसकर्मी।
- फोटो : PILAKHWA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एंटी रोमियो अभियान : शहर में चला एंटी रोमियो अभियान, बेवजह घूमने वालों को थाने में बिठाया
पिलखुवा। छात्राओं के साथ छेड़छाड़ करने वालों के खिलाफ बृहस्पतिवार को पुलिस ने शहर में एंटी रोमियो अभियान चलाया। नगर के विभिन्न स्थानों पर चलाए गए अभियान के दौरान 50 से अधिक युवाओं के न सिर्फ आईकार्ड की जांच हुई, बल्कि संदिग्ध पाए जाने पर कई का नाम पता भी नोट किए।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुबोध कुमार सक्सेना ने बताया कि शहर में छेड़छाड़ या इसी प्रकार की दूसरी घटनाओं की रोकथाम के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में महिला पुलिस कर्मियों के साथ विभिन्न स्थानों पर एंटी रोमियो अभियान चलाया गया। 50 से अधिक युवकों को रोककर उनके आईकार्ड की जांच की। संदिग्ध पाए जाने पर उनका नाम व पता नोट किया। इसके अलावा सभी टैक्सी स्टैंडों पर भी सघन जांच अभियान चलाया। इसके अलावा महिलाओं व युवतियों को रोककर उनसे वार्ता की और उनसे पूछा गया कि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी तो नहीं है। महिलाओं से सुझाव भी मांगे गए।
हिदायत देकर छोड़ा
पुलिस द्वारा पूछताछ में संतोषजनक जवाब न देने वाले व संदिग्ध दिख रहे युवकों को काफी देर तक थाने पर बिठाया गया। इसके बाद इनके परिजनों से फोन पर संपर्क कर उन्हें जानकारी दी गई और हिदायत देकर छोड़ा गया।