{"_id":"6111752e8ebc3e7b993d54b8","slug":"hapur-news-pilakhwa-news-gbd223855655","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान का ताला तोड़कर 12 हजार रुपये चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकान का ताला तोड़कर 12 हजार रुपये चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुकान का ताला तोड़कर 12 हजार रुपये चोरी
पिलखुवा। स्थानीय मोहल्ला कृष्णगंज स्थित एक कपड़े की दुकान के शटर का ताला तोड़कर 12 हजार रुपये चोरी कर लिए। पीड़ित व्यापारी ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
कृष्णगंज निवासी गजेंद्र सिंह ने बताया कि गत सात जुलाई की रात वह रोजाना की तरह करीब आठ बजे दुकान बंद कर घर गया था। अगले दिन सुबह दुकान खोलने के लिए पहुंचा तो शटर का ताला टूटा हुआ था। अंदर सामान बिखरा पड़ा था। दुकानदार ने बताया कि चोर गल्ले में रखे 12 हजार रुपये चोरी कर ले गए है। पीड़ित ने अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई हैं।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि पीड़ित व्यापारी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली हैं। शीघ्र ही चोरों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।