फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

आपसी लेन-देन के चलते हुई प्रापर्टी डीलर की हत्या

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 01 Aug 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
hapur news
धौलाना पुरलिस की गिरफ्त में हत्या का आरोपी। - फोटो : PILAKHWA
आपसी लेन-देन के चलते हुई प्रापर्टी डीलर की हत्या
विज्ञापन

धौलाना। एक माह पूर्व दिन दहाड़े सौलाना मोड़ बस स्टॉप पर बिरयानी खाने के दौरान बुलंदशहर के प्रापर्टी डीलर की हत्या आपसी लेन-देन के चलते हुई थी। पुुुलिस नेे हत्यारोपी को कस्टडी रिमांड पर लेकर हत्याकांड का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त 9 एमएम पिस्टल और मोबाइल फोन बरामद किया गया है।
थाना प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार यादव ने बताया कि 29 जून को सौलाना मोड के निकट बाइक सवार हमलावरों ने गुलावठी थानांतर्गत ग्राम विलायतनगर निवासी संजय कुमार की धौलाना में दिन दहाड़े ताबड़तोड़ गोलियां दागते हुए हत्या कर दी थी। मामले में मृतक के भाई संदीप कुमार द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। रिमांड के दौरान मुख्य आरोपित आशीष उर्फ नीलू मृतक संजय कुमार के साथ मिलकर अवैध रूप से शराब बेचने का धंधा करता था। कुछ समय पहले गुलावठी थाना पुलिस ने शराब से भरी गाड़ी पकड़ ली थी। जिसमें आशीष जेल गया था।
विज्ञापन

आशीष ने बताया कि संजय ने न तो उसकी पैरवी की और न ही कभी मिलने जेल गया, बल्कि उसके नाम पर 12 लाख रुपये उधार ले लिए थे। जमानत पर आने के बाद उसने संजय से हिसाब मांगा तो संजय ने हिसाब नहीं दिया। इसी बीच उसने गांव में चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर की, लेकिन संजय ने उसका साथ देने की बजाय अपने भाई कामेश को प्रधान पद के लिए चुनाव में उतार दिया था। जिस कारण वह चुनाव नहीं लड़ सका। इसके चलते दोनों के बीच दरार पैदा हो गई थी। आपसी गुटबाजी के चलते संजय ने उसे रास्ते से हटाने के लिए योजना बनाई जिसकी भनक लगने पर आशीष ने अपने साथियों मुल्ला यामीन बझेड़ा कला धौलाना, असलम निवासी जाकिर कालोनी लिसाड़ी गेट मेरठ, कमर अब्बास मुजफ्फरनगर के साथ मिलकर संजय की मौत का प्लान बनाया। 29 जूून को सौलाना के निकट संजय की गोली मारकर हत्या कर दी थी। हत्या के बाद हत्या में प्रयुक्त पिस्टल और मोबाइल फोन को इकलैंडी गांव स्थित नहर के किनारे झाड़ियों में छिपा दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार यादव ने बताया कि आशीष 15 जुलाई को वह मसूरी थाना से एक मामले में जेल चला गया। आरोपी के खिलाफ इससे पूर्व मसूरी गाजियाबाद, बुलंदशहर कोतवाली नगर, अहमदगढ़, शिकारपुर थाने में विभिन्न आपराधिक मामले दर्ज हैं। शेष आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed