{"_id":"60e0b5f98ebc3ec201202a58","slug":"hapur-news-pilakhwa-news-gbd221612314","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला पर तेजाब से हमला में पांच पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला पर तेजाब से हमला में पांच पर रिपोर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला पर तेजाब से हमला में पांच पर रिपोर्ट
पिलखुवा। महिला के ऊपर तेजाब से हमला करने के मामले में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है। महिला को बचाने के चक्कर में पति भी झुलस गया था। लेकिन पुलिस 36 घंटे बाद भी आरोपियों को गिरफ्तार करना तो दूर उनका सुराग तक नहीं लगा पाई। गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस फोर्स तैनात किया हुआ हैं। हालांकि पुलिस तेजाब फेंकने की घटना को संदिग्ध बता रही हैं।
कोतवाली के अंतर्गत गांव सिखेड़ा में शुक्रवार की सुबह करीब चार बजे हमलावरों ने मकान की दीवार कूदकर सलीम की पत्नी साहना पर तेजाब डाल दिया था। जिसमें वह बुरी तरह झुलस गई थी। उसे बचाने के चक्कर में सलीम भी झुलस गया था। दोनों का दिल्ली के एक अस्पताल में उपचार चल रहा हैं। महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। थाने में पीड़ित सलीम के भाई रहीश ने गांव के ही आरिफ, नईम, उस्माल, फरमान और सदाकत के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुबोध कुमार सक्सेना ने बताया कि प्रारंभिक जांच में तेजाब फेंकने की घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। उन्होंने बताया कि मार्च 2020 में पीड़ित और आरोपियों का किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था, जिसमें गत 10 मार्च 2020 को आरोपी पक्ष से घायल हुए लुकमान की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। जिसमें रहीश, सलीम, तसलीम, साबिर और शाहिद जेल गए थे। शाहिद अभी भी जेल में बंद हैं। उक्त मुकदमा अदालत में ट्राइल पर आ गया हैं, घटना वाले दिन शुक्रवार को गवाही होनी थी। उक्त मुकदमा में फैसला का दबाव बनाने के लिए षड्यंत्र रचे जाने का मामला प्रकाश में आया हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं। आरोपियों का शीघ्र गिरफ्तार कर घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।