फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

सिखेड़ा में घर में घुसकर महिला पर तेजाब से हमला

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jul 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
hapur news
सिखेड़ा में घर में घुसकर महिला पर तेजाब से हमला
विज्ञापन

पिलखुवा। पुरानी रंजिश के चलते दबंगों ने दीवार कूदकर मकान में घुसकर महिला के ऊपर तेजाब डाल दिया, जिससे महिला बुरी तरह झुलस गई। महिला को बचाने के चक्कर में उसका पति भी झुलस गया। घायल दंपती को उपचार के लिए दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला की हालत गंभीर हैं। अपर पुलिस अधीक्षक सर्वेश मिश्रा ने अधीनस्थों के साथ घटनास्थल का निरीक्षण कर पीड़ित परिवार से मामले की जानकारी लेकर आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तार के निर्देश कोतवाली पुलिस को दिए। इसके अलावा फॉरेंसिक और डॉग स्क्वाड की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। थाने में पीड़ित के भाई रहीस ने पांच लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी हैं। आरोपी अभी पुलिस की पकड़ से दूर हैं।
कोतवाली क्षेत्र के गांव सिखेड़ा निवासी सलीम छिजारसी टोल प्लाजा पर काम करता हैं। वह अपनी पत्नी, बच्चे और अन्य परिवार के सदस्यों के साथ गांव स्थित मकान में रहता हैं। सलीम के तीन पुत्र है। सबसे बड़ा बेटा 11 वर्षीय मुनीफ, दूसरे 9 वर्षीय दानिश तथा तीसरा छह वर्षीय मारूक है। बृहस्पतिवार की रात वह अपनी पत्नी साहना और बच्चों के साथ बरामदे में सो रहा था। आरोप है कि शुक्रवार की सुबह करीब चार बजे गांव के ही चार व्यक्ति दीवार कूदकर उसके घर में घुस आए और गेट के बाहर खड़े एक व्यक्ति ने तेजाब से भरी बाल्टी और डब्बा उन्हें दिया। जिसके बाद उक्त व्यक्तियों ने बाल्टी में भरा तेजाब महिला साहना के ऊपर डाल दिया। जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। उसे बचाने के चक्कर में सलीम भी झुलस गया। चीखपुकार सुनकर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंचे कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुबोध कुमार सक्सेना ने पीड़ित परिवार और ग्रामीणों से मामले की जानकारी लेकर उच्चाधिकारियों को अवगत कराया। इसके बाद अपर पुलिस अधीक्षक और सीओ पिलखुवा ने घटना का निरीक्षण कर पीड़ित परिवार से मामले की जानकारी ली। थाने पर पीड़ित सलीम के भाई रहीस ने गांव के ही पांच व्यक्तियों के खिलाफ तहरीर दी हैं। गांव में तनाव देखते हुए पुलिस बल तैनात किया है।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक सर्वेश कुमार मिश्रा का कहना है कि पीड़ित द्वारा पुरानी रंजिश के चलते तेजाब डालने का आरोप लगाया हैं। घायल सलीम के भाई रहीश ने गांव के ही पांच व्यक्तियों के खिलाफ तहरीर दी हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं। साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश पुलिस को दिए गये हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
क्या है मामला
करीब डेढ़ वर्ष पूर्व किसी बात को लेकर पीड़ित और आरोपियों के बच्चों के बीच झगड़ा हो गया था। बच्चों से शुरू हुए झगड़े में बड़ों में मारपीट हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर पीड़ित परिवार के सदस्यों को जेल भेजा था। आरोप है कि इसी रंजिश के चलते आरोपियों द्वारा तेजाब डालने की घटना को अंजाम दिया गया हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed