{"_id":"60d0dc738ebc3e32a7166848","slug":"hapur-news-pilakhwa-news-gbd2208845114","type":"story","status":"publish","title_hn":"परपा में किशोर और वृद्धा पर चाकू से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परपा में किशोर और वृद्धा पर चाकू से हमला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परपा में किशोर और वृद्धा पर चाकू से हमला
धौलाना। पारपा गांव में आपस में खेलने के दौरान हुए विवाद में एक युवक ने किशोर पर चाकू हमला कर दिया। किशोर को बचाने आई उसकी दादी पर चाकू से वार कर दिया। जिससे वह मामूली रुप से घायल हो गए। पीड़ित के परिजन ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पारपा निवासी पुष्कर दत्त शर्मा ने बताया कि उनके धेवते शौर्य के साथी मिंटू और अवधेश ने उनके पौत्र हर्ष शर्मा के साथ खेलने के दौरान अभद्रता कर दी। विरोध करने पर मिंटू और अवधेश ने गाली-गलौच शुरू कर दी। शोर सुनकर पत्नी मौके पर पौत्र हर्ष शर्मा को बचाने पहुंची तो मिंटू ने हर्ष और उसकी दादी पर चाकू से हमला कर दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज किया गया है।